Hasan Safin Success Story: भट्ठे पर काम करते थे पिता, बेटे ने संघर्षों के बीच पास की UPSC, कहानी बनी मिसाल

IPS Hasan Safin Success Story: सफीन हसन ने कई मुश्किलों के बाद भी अपनी मंजिल हासिल कर ली. सफीन हसन वर्ष 2018 के यूपीएससी टॉपर हैं. उन्होंने 570वीं रैंक हासिल की थी. ऐसा करने वाले वे सबसे कम उम्र के आईपीएस बन गए. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी

IPS Hasan Safin Success Story: हिम्मत वो चाबी है, जिससे मुश्किल से मुश्किल हालात का ताला खुल जाता है, और मंजिल कदम चूमने लगती है. कुछ ऐसी ही कहानी है सफीन हसन की, जिन्होंने बहुत कम उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास करके इतिहास रच दिया. सफीन हसन ने कई मुश्किलों के बाद भी अपनी मंजिल हासिल कर ली. वे हजारों और लाखों ऐसे युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो अपनी किस्मत बदलना चाहते हैं. 

Hasan Safin Success Story: पिता ईंट भट्टी में काम करते थे

सफीन हसन का जन्म 1995 में गुजरात (Gujarat News) के पालनपुर के एक मजदूर परिवार में हुआ था. उनके माता पिता हीरा उद्योग में काम करते थे. लेकिन किसी कारणवश 2000 में दोनों की नौकरी चली गई. इसके बाद पिता ने भट्ठी में ईंट ढोने का काम शुरू कर दिया और सफीन हसन की मां दूसरे के घरों में बर्तन धोने का काम करने लगीं. साथ ही हसन के माता पिता शाम को साथ मिलकर अंडे का ठेला भी चलाते थे. इतना करने के बाद भी घर का खर्च मुश्किल से निकल पाता था. 

Hasan Safin Success Story: मुश्किलों में बीता बचपन

सफीन हसन ने अपनी शुरुआती गांव के स्कूल से ही पूरी की. उनका बचपन मुश्किलों में बीता और उन्होंने हमेशा से आर्थिक तंगी देखी. लेकिन फिर भी उनके परिवार वालों ने उनकी पढ़ाई जारी रखी. तमाम मुश्किलों के बावजूद हसन की पढ़ाई का रास्ता निकलता गया, जिसका बहुत बड़ा श्रेय उनकी मेहनत को जाता है. वे हमेशा से ही पढ़ाई में अच्छे थे. 

Hasan Safin Success Story: रिश्तेदारों ने की पढ़ाई में मदद

सफीन हसन जिस स्कूल में पढ़ाई करते थे, उस स्कूल ने उनकी 11वीं-12वीं की पढ़ाई का खर्च उठाया. वहीं हाई स्कूल की पढ़ाई के बाद कुछ रिश्तेदारों ने मदद की तो हसन कॉलेज तक पहुंचें. उन्होंने इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला ले लिया. फिर उन्होंने यूपीएससी में बैठने का सपना देखा. हालांकि, सफीन हसन के लिए ये इतना आसान नहीं था. 

Hasan Safin Success Story: सबसे कम उम्र वाले आईपीएस

सफीन हसन ने वर्ष 2018 में यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 570 हासिल करके अपना सपना सच कर लिया था. उन्होंने महज 22 साल की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की. सफीन हसन ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के आईपीएस अधिकारी बन गए. उन्होंने इस बात को सच कर दिखाया कि मजबूत इरादों से मुश्किल-से-मुश्किल राह आसान हो जाती है. 

यह भी पढ़ें- पर्दे पर Sam Bahadur बनने वाले ये Hero पढ़ाई में भी हैं अव्वल, इस टफ ब्रांच से बीटेक

यह भी पढ़ें- Golden Job के लिए ठुकराया अफसर बनने का मौका, UPSC रैंक 2 फिर भी कर रही हैं ये काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >