IIT Hyderabad: JEE Advanced पास करने वाले छात्रों के बीच IIT Hyderabad की Computer Science and Engineering (CSE) और Artificial Intelligence (AI) ब्रांच सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं. दोनों ही कोर्स टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़े हैं, लेकिन सीट, कटऑफ और करियर स्कोप में अंतर है. ऐसे में काउंसलिंग के इस सीजन में जानते हैं IIT Hyderabad में AI और CSE में से कौन-सी ब्रांच बेस्ट है.
सीटों के मामले में CSE का पलड़ा भारी
IIT Hyderabad की सीट मैट्रिक्स 2026 के अनुसार, Computer Science and Engineering (CSE) में कुल 58 सीटें हैं, जबकि Artificial Intelligence (AI) कार्यक्रम में 44 सीटें उपलब्ध हैं. इसके अलावा Computational Engineering में 27 सीटें हैं.
प्रोग्राम कुल सीटें
Computer Science and Engineering (CSE)-58
Artificial Intelligence (AI)- 44
Computational Engineering- 27
कंप्यूटिंग और कंप्यूटर साइंस से जुड़े इन तीनों कार्यक्रमों को मिलाकर कुल 129 सीटें उपलब्ध हैं.
IIT Hyderabad CSE Seat Matrix 2026: यहां देखें सीटों की संख्या
| श्रेणी | सीटें |
|---|---|
| Gender-Neutral + Female Supernumerary सहित कुल सीटें | 58 |
| Gender-Neutral सीटें | 56 |
| Female-only सीटें | 14 |
| Female Supernumerary सीटें | 12 |
CSE विभाग 2008 से, AI विभाग 2019 में शुरू हुआ
IIT Hyderabad में CSE विभाग की शुरुआत 2008 में हुई थी और शुरुआती बैच में 40 छात्रों का एडमिशन हुआ था. पिछले डेढ़ दशक में विभाग ने रिसर्च, प्लेसमेंट और अकैडमिक प्रदर्शन के आधार पर मजबूत पहचान बनाई है. Artificial Intelligence विभाग की स्थापना 2019 में की गई थी. यह देश के उन चुनिंदा IITs में शामिल है जहां AI के लिए अलग विभाग संचालित किया जा रहा है.
AI विभाग का क्या है मिशन?
IIT Hyderabad के AI विभाग का उद्देश्य छात्रों को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर AI इंडस्ट्री और अकैडमिक फील्ड में नेतृत्व के लिए तैयार करना है. इस ब्रांच में मेन फोकस मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, कंप्यूटर विजन, डेटा साइंस और AI आदि पर रहेगा. IIT Hyderabad में AI में बीटेक, एमटेक और पीएचडी जैसे कोर्स ऑफर किए जाते हैं.
IIT Hyderabad में कैटेगरी वाइज सीटें
| श्रेणी | सीटें |
|---|---|
| OPEN | 23 |
| OPEN-PwD | 0 |
| GEN-EWS | 5 |
| GEN-EWS-PwD | 1 |
| SC | 7 |
| SC-PwD | 1 |
| ST | 4 |
| ST-PwD | 0 |
| OBC-NCL | 14 |
| OBC-NCL-PwD | 1 |
AI Vs CS: कटऑफ में कौन आगे?
कटऑफ के आधार पर देखें तो IIT Hyderabad में CSE अभी भी सबसे टफ कंप्टीशन वाली ब्रांच बनी हुई है. जनरल कैटेगरी के छात्रों को CSE में एडमिशन के लिए आमतौर पर 700 के भीतर रैंक की आवश्यकता होती है. AI ब्रांच में प्रवेश के लिए कटऑफ अपेक्षाकृत कम रहती है. AI कार्यक्रम में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक लगभग 667 से 10,043 के बीच दर्ज की गई थी. इससे स्पष्ट है कि AI में प्रवेश पाना CSE की तुलना में थोड़ा आसान हो सकता है.
AI vs CSE: कौन-सी चुनें?
यदि स्टूडेंट्स कंप्यूटर साइंस के फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और अपने लिए अधिक ऑप्शन खुले रखना चाहते हैं तो आपके लिए CSE बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. ऐसे छात्र जिनकी रूचि मशीन लर्निंग में है, वे AI ब्रांच चुनें.
यह भी पढ़ें- IIT Kanpur का ये खास कोर्स, हाउस वाइफ और 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
