Civil Judge Exam: 12वीं के बाद कैसे बनते हैं सिविल जज, जानें एग्जाम से लेकर सैलरी तक की डिटेल्स

Civil Judge Exam: वकालत में दिलचस्पी रखने वाले युवाओं के लिए जज बनना सबसे बड़ा सपना होता है. ऐसे में 12वीं के बाद सिविल कोर्ट में जज कैसे बनते हैं? इसके लिए कौन सी परीक्षा होती है और सिविल जज को सैलरी कितनी मिलती है ऐसे सवाल अक्सर सामने आते हैं. ऐेसे में आइए इन सवालों का जवाब जानते हैं.

Civil Judge Exam: वकालत बेहद रोचक और जिम्मेदारी भरा क्षेत्र है. इसमें सिविल जज का पद अक्सर चर्चाओं में रहता है. भारत में जज बनने के लिए कुछ योग्यताएं निर्धारित की गई हैं. 12वीं के बाद सिविल जज बनने के लिए कौन सी परीक्षा देनी होती, इसके लिए सेलेक्शन प्रोसेस क्या और सिविल जज बनने के बाद सैलरी कितनी होती है. इन सभी सवालों का जवाब इस आर्टिकल में देख सकते हैं.

Civil Judge Eligibility: सिविल जज के लिए योग्यता

सिविल जज बनने के लिए सबसे पहले 12वीं के बाद वकालत की डिग्री हासिल करनी होगी. इसके लिए 12वीं के पांच साल का बीए एलएलबी या किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन के बाद एलएलबी कोर्स करना होगा. लॉ ग्रेजुएशन के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE) परीक्षा पास करनी होगी.

Work Experience for Civil Judge: कार्य अनुभव जरूरी

वकालत के क्षेत्र में कम से कम 7 साल का कार्य अनुभव रखने वाले ही सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि लॉ सब्जेक्ट में गहन जानकारी रखने वाले ही इसके लिए आवेदन के पात्र हैं. कुछ राज्यों में वकालत कार्य केस की डिटेल्स भी ली जाती है.

How to Become Civil Judge: कैसे बनते हैं सिविल जज?

सिविल जज पर पद भर्ती के लिए अलग-अलग राज्यों में ज्यूडिशियल सर्विस की परीक्षा आयोजित की जाती है. जैसे बिहार में बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से सिविल जज भर्ती परीक्षा होती है. इसी तरह उत्तर प्रदेश में UPPSC की तरफ से UP PCS J परीक्षा आयोजित होती है.

सिविल जज भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित होती है. प्रीलिम्स में सेलेक्ट होने वालों को मेन्स परीक्षा में शामिल होना होता है. इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन होता है. तीनों स्तर की परीक्षा पास होने के बाद ज्यूडिशियल सर्विस में सेलेक्शन होता है.

Civil Judge Salary: कितनी होती है सिविल जज की सैलरी?

बिहार में ज्यूडिशियल सर्विस की परीक्षा में सेलेक्ट होने के बाद कैंडिडेट्स को पहले 5 साल के लिए जूनियर सिविल जज के पद पर तैनाती मिलती है. इस पद पर सैलरी 77,840 रुपये से 1,36,520 रुपये तक होती है. इसके बाद 5 साल के अनुभव पर एसीपी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती मिलती है. जिला जज के पद पर सेलेक्ट होने के बाद 1,44,840 रुपये से 1,94,660 रुपये तक सैलरी मिलती है.

Also Read :Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में हेडमास्टर की 2857 पदों पर वैकेंसी, बिना किसी परीक्षा के होगा सेलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >