जापान, जर्मनी और इटली में कैसे पाएं जॉब, जानें कहां करें अप्लाई

Foreign Job: विदेश जाकर नौकरी करने की इच्छा रखने वाले अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि कहां अप्लाई करें. इटली, जापान या जर्मनी जैसे देशों में जाकर नौकरी करने कि लिए कैसे अप्लाई करें. आइए ऐसे ही सवालों का जवाब जानते हैं.

Foreign Job: अगर आप स्किल्ड हैं और विदेश में करियर बनाना चाहते हैं तो अभी का समय काफी अच्छा है. जापान, जर्मनी और इटली जैसे देशों में नौकरी (Foreign Job) के अवसर खुलकर मिल रहे हैं और वहां पहुंचने की प्रक्रिया भी पहले से सरल हो चुकी है. वहां की सरकारें विदेशी टैलेंट को मौका दे रही हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि इन देशों में कैसे अप्लाई किया जा सकता है.

Foreign Job: विदेशों में नौकरी की मांग

जापान, जर्मनी, इटली और न्यूजीलैंड जैसे देशों में स्किल्ड वर्कर्स की कमी तेजी से बढ़ रही है. इस वजह से इन देशों की सरकारें विदेशी कर्मचारियों के लिए वीजा रूल्स आसान कर रही हैं और अच्छे पैकेज भी ऑफर कर रही हैं. खासतौर पर जर्मनी में इंजीनियरिंग, आईटी, हेल्थकेयर, ग्रीन एनर्जी और मोबिलिटी टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर्स में भारी कमी है. यही कारण है कि वहां विदेशी लोगों को ज्यादा अवसर दिए जा रहे हैं.

जर्मनी में नौकरी

अगर आप जर्मनी में नौकरी का प्लान कर रहे हैं तो आधिकारिक पोर्टल make-it-in-germany.com आपके लिए सबसे सही जगह है. यहां से आपको जॉब प्रोफाइल, वीजा जानकारी और एलिजिबिलिटी की पूरी गाइड मिल जाएगी.

जर्मनी विदेशी वर्कर्स के लिए सबसे ज्यादा बदलाव कर रहा है. यहां वीजा रूल्स को सिंपल बनाया गया है, EU Blue Card की सैलरी लिमिट घटा दी गई है और अब वीजा प्रोसेस भी पहले से तेज हो गया है. जर्मनी की Opportunity Card स्कीम ने तो इसे और आसान बना दिया है.

इटली और जापान में जॉब

इटली में टेक्नीकल, हॉस्पिटैलिटी और सर्विस सेक्टर में सबसे ज्यादा जॉब ओपनिंग हैं. यहां नौकरी के लिए आप globalcitizensolutions.com पर जाकर पूरी प्रक्रिया समझ सकते हैं. जापान भी अब विदेशी वर्कर्स के लिए कई सेक्टर्स खोल चुका है.

IT, इंजीनियरिंग, फैक्ट्री वर्क और केयरगिविंग जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नौकरी मिल रही है. जापान में जॉब खोजने के लिए सबसे भरोसेमंद वेबसाइट्स हैं: GaijinPot, Daijob और Japan Dev. इन पोर्टल्स पर विदेशी उम्मीदवारों के लिए स्पेशल जॉब लिस्टिंग मौजूद रहती हैं.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें: कैसे हुआ पाकिस्तान का जन्म, सबसे पहले इंग्लैंड में उड़ाई गई थी पैंफलेट-पर्ची, रहमत अली, इकबाल और जिन्ना का रोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >