कैंपस प्लेसमेंट में धमाका! बीटेक CSE स्टूडेंट को 74 लाख का ऑफर

MNNIT Placement: हाल ही में मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद के बीटेक स्टूडेंट को 74 लाख का प्लेसमेंट मिला. अब इसकी काफी चर्चा हो रही है. ये प्लेसमेंट CS ब्रांच के स्टूडेंट को मिला है. जानते हैं कि MNIT में कैसे एडमिशन मिलता है.

MNNIT Placement: मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद (MNNIT) में अकैडमिक सेशन 2025-26 के लिए प्लेसमेंट सीजन शुरू हो चुका है. शुरुआत में ही बीटेक सीएसई के स्टूडेंट (BTech CSE Student) को 74 लाख रुपये पर ईयर का हाईएस्ट पैकेज मिला. DE Shaw and Co कंपनी ने ये पैकेज दिया.

MNNIT Placement: पहले फेज में 100 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन

पहले चरण के प्लेसमेंट में 100 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन हुआ. अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के करीब 800 स्टूडेंट्स को अलग-अलग कंपनी से ऑफर लेटर मिला है. MNIT का प्लेसमेंट शानदार रहा.

250 से ज्यादा कंपनियां प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल

इस बार की प्लेसमेंट में 250 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया है. इनमें Microsoft, गोल्डमैन सैक्स, अमेरिकन एक्सप्रेस, ओरेकल, फोनपे, न्यूटैनिक्स, क्लियरट्रिप, टेराडाटा, इटरनल, क्वालकॉम, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स और एचएसबीसी जैसी नामी कंपनियां शामिल हैं. सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, एनालिटिक्स, कंसल्टिंग, फाइनेंस और कोर इंजीनियरिंग जैसे फील्ड में स्टूडेंट्स को मौका मिलेगा.

क्र.कंपनी का नामसेक्टर / फील्ड
1Microsoftसॉफ्टवेयर / टेक्नोलॉजी
2Goldman Sachsइन्वेस्टमेंट बैंकिंग / फाइनेंस
3American Expressफाइनेंशियल सर्विसेज
4Oracleआईटी / सॉफ्टवेयर
5PhonePeफिनटेक / डिजिटल पेमेंट
6Nutanixक्लाउड / आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर
7Cleartripट्रैवल टेक / ई-कॉमर्स
8Teradataडेटा एनालिटिक्स
9Eternalटेक / डिजिटल सर्विसेज
10Qualcommसेमीकंडक्टर / चिप डिजाइन
11Texas Instrumentsसेमीकंडक्टर / इलेक्ट्रॉनिक्स
12HSBCबैंकिंग / फाइनेंस

MNNIT Admission: कैसे मिलता है एमएनआईटी में एडमिशन?

MNNIT में एडमिशन जेईई मेन स्कोर (JEE Main Score) के आधार पर मिलता है. ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने 12वीं में पीसीएम सब्जेक्ट से पढ़ाई है और जेईई मेन परीक्षा क्वालिफाई किया है, वे MNNIT में एडमिशन ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- BTech Cloud Computing बना स्टूडेंट्स की टॉप चॉइस, जानें करियर स्कोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >