CSE से हट रहा फोकस, 2026 में इस BTech ब्रांच की होगी सबसे ज्यादा डिमांड

Best BTech Branch: सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग ऐसा ब्रांच है, जिसमें चिप डिजाइन और फैब्रिकेशन के बारे में पढ़ाया जाता है. IIT और NIT जैसे संस्थान में इस ब्रांच की पढ़ाई हो रही है. Intel, Qualcomm जैसी बड़ी कंपनी सेमीकंडक्टर और चिप डिजाइन करने वाले एक्सपर्ट को नौकरी पर रखती है.

Best BTech Branch: कुछ साल पहले तक इंजीनियरिंग में एडमिशन की बात आते ही सबसे पहले नाम आता था, Computer Science Engineering (CSE) का. हर स्टूडेंट, हर माता-पिता और हर कोचिंग सेंटर का फोकस CSE पर ही रहता था. लेकिन 2026 और आने वाले समय में ट्रेंड बदलता हुआ दिख रहा है. CS में बढ़ते क्राउड के कारण, स्टूडेंट्स अलग-अलग ब्रांच में एडमिशन ले रहे हैं. आज के समय में Semiconductor / VLSI Engineering में स्टूडेंट्स का इंटरेस्ट बढ़ा है. आइए, जानते हैं इस ब्रांच के बारे में.

Best BTech Branch: Semiconductor / VLSI ब्रांच क्या है?

Semiconductor / VLSI Engineering एक ऐसी इंजीनियरिंग ब्रांच है जो चिप डिजाइन, इलेक्ट्रॉनिक्स और माइक्रो टेक्नोलॉजी पर फोकस करती है. आज के डिजिटल युग में मोबाइल, लैपटॉप, कार, AI सिस्टम, 5G नेटवर्क, स्पेस टेक्नोलॉजी- सब कुछ सेमीकंडक्टर चिप्स पर ही चलता है. इन्हीं चिप्स को डिजाइन, डेवलप और टेस्ट करने का काम VLSI इंजीनियर्स करते हैं. यह ब्रांच ECE से जुड़ी होती है, लेकिन इसमें स्पेशलाइजेशन चिप टेक्नोलॉजी पर होता है.

Semiconductor BTech Branch: इस ब्रांच में क्या पढ़ाया जाता है?

Semiconductor / VLSI Engineering में स्टूडेंट्स को सिखाया जाता है-

  • चिप डिजाइन और फैब्रिकेशन
  • माइक्रोप्रोसेसर और डिजिटल सर्किट
  • एम्बेडेड सिस्टम
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और नैनो टेक्नोलॉजी

Semiconductor BTech Branch: करियर और पैकेज का क्या है हाल?

IIT और NIT जैसे टॉप इंस्टिट्यूट्स में VLSI और Semiconductor स्पेशलाइजेशन वाले स्टूडेंट्स को अच्छे पैकेज मिल रहे हैं. कई मामलों में इनका एवरेज पैकेज CSE से टक्कर ले रहा है. Intel, Qualcomm, AMD, Nvidia, Texas Instruments जैसी बड़ी कंपनियां सीधे इन ब्रांचेस से हायरिंग कर रही हैं.

सेमीकंडक्टर/VLSI प्लेसमेंट

पिछले 3 साल से VLSI ब्रांच को चुनने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट रिकॉर्ड ज्यादा बेहतर होता दिखा है. NIT Delhi के साल 2023 के प्लेसमेंट में CSE की तुलना में VLSI ECE का प्लेसमेंट ज्यादा अच्छा हुआ है. CSE ब्रांच में जहां 21.42 फीसदी स्टूडेंट्स को जॉब मिली वहीं VLSI ECE में 28.57% से ज्यादा स्टूडेंट्स कैंपस प्लेसमेंट में सेलेक्ट हुए. वहीं एवरेज पैकेज में CSE ने अच्छा परफॉर्म किया.

BTech प्लेसमेंट

क्यों डाउन हो रहा है CSE का क्रेज?

बीते कुछ सालों में CSE में एडमिशन लेने वालों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है. हर साल हजारों-लाखों स्टूडेंट्स इस ब्रांच में जाते हैं, लेकिन जॉब्स की ग्रोथ उतनी तेज नहीं रही. इसका नतीजा ये हुआ कि कंपटीशन बहुत बढ़ गया है और एवरेज स्टूडेंट के लिए अच्छा पैकेज निकालना अब पहले जितना आसान नहीं रहा. वहीं, AI टूल्स और ऑटोमेशन की वजह से कुछ सॉफ्टवेयर जॉब्स में भी बदलाव दिख रहा है.

यह भी पढ़ें- IIT को मात देते हैं यूपी के ये 5 BTech कॉलेज, Google Microsoft में मिलता है प्लेसमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >