इंजीनियरिंग मतलब सिर्फ CS नहीं, इन 6 फील्ड्स में भी है नौकरियों की भरमार

Engineering career options: इंजीनियरिंग सिर्फ कंप्यूटर साइंस तक सीमित नहीं है. आज के समय में कई ऐसे फील्ड्स हैं जिनमें शानदार करियर बनाया जा सकता है. अगर आप 12वीं के बाद इंजीनियरिंग करने का सोच रहे है हैं, तो CS के अलावा नीचे दिए गए ऑप्शन्स देख सकते हैं.

Engineering career options: आजकल ज्यादातर स्टूडेंट्स का सपना होता है कि वो 12वीं के बाद इंजीनियरिंग करें, और सबसे पहले दिमाग में आता है कंप्यूटर साइंस (CS). लेकिन सच ये है कि CS के अलावा भी कई ऐसे इंजीनियरिंग फील्ड्स हैं जिनमें करियर और सैलरी दोनों का शानदार स्कोप है. अगर आप भी कुछ अलग करना चाहते हैं या CS में एडमिशन नहीं मिल पा रहा, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं उन टॉप इंजीनियरिंग फील्ड्स (Engineering career options) के बारे में जो आजकल तेजी से डिमांड में हैं.

Engineering career options:

इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)

बहुत से लोग IT और CS को एक ही समझते हैं, लेकिन इनमें थोड़ा अंतर है. जहां CS थ्योरी और कोडिंग पर ज्यादा फोकस करता है, वहीं IT का काम बिजनेस की समस्याओं को टेक्नोलॉजी के जरिए सुलझाना है. आज हर छोटी-बड़ी कंपनी को अपना डेटा मैनेज करने के लिए IT प्रोफेशनल्स चाहिए. इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में भी CS की तरह ही शानदार पैकेज मिलते हैं.

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)

अगर आपको गैजेट्स, चिप्स और वायरलेस नेटवर्क में रुचि है, तो ECE आपके लिए बेस्ट है. भारत में सेमीकंडक्टर मिशन शुरू होने के बाद इस फील्ड में नौकरियां तेजी से आने वाली है. Samsung, Intel जैसी टेक कंपनियों के साथ-साथ ISRO और DRDO जैसे सरकारी इंस्टीट्यूट में भी इसके रास्ते खुलते हैं.

डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

यह CS से जुड़ा हुआ है, लेकिन अब कई कॉलेजों में यह एक अलग स्पेशलाइजेशन बन चुका है. डेटा ही आज के समय का नया फील्ड है. AI का काम कंपनियों के डेटा को एनालाइज करना और मशीनों को इंसानों की तरह सोचना सिखाना. यह भविष्य की सबसे ज्यादा पैसे देने वाली नौकरी मानी जा रही है.

मैकेनिकल और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) इंजीनियरिंग

पुराने जमाने की मैकेनिकल इंजीनियरिंग अब बदल चुकी है. अब जमाना इलेक्ट्रिक गाड़ियों (Tesla, Tata Nexon EV) का है. जो छात्र मैकेनिकल के साथ-साथ बैटरी टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक मोटर्स की पढ़ाई करेंगे, उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है. ऑटोमोबाइल  सेक्टर में तेजी से बदलाव आ रहा है, जिससे नए तरह के मैकेनिकल इंजीनियर्स की मांग बढ़ी है.

बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग

अगर आपको बायोलॉजी और मैथ्स दोनों पसंद हैं, तो यह फील्ड आपके लिए है. वैक्सीन बनाना, जेनेटिक इंजीनियरिंग और नई दवाइयों की खोज इसी के अंतर्गत आती है. कोरोना काल के बाद से इस सेक्टर में इंवेस्ट और नौकरियां कई गुना बढ़ गई हैं.

सिविल इंजीनियरिंग (इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस)

देश में जिस तेजी से हाई-वे, स्मार्ट सिटी और मेट्रो प्रोजेक्ट्स बन रहे हैं, उसे देखते हुए सिविल इंजीनियर्स की मांग कभी कम नहीं होगी. अब इसमें ग्रीन बिल्डिंग और सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन जैसे नए टॉपिक्स जुड़ गए हैं जो इसे और भी मॉडर्न बनाते हैं.

Engineering career options: सही ब्रांच का सिलेक्शन कैसे करें?

सिर्फ डिमांड देखकर अपनी ब्रांच न चुनें, बल्कि अपनी पसंद को भी देखें:

  • मैथ्स और लॉजिक पसंद है तो IT या डेटा साइंस चुनें.
  • मशीनों और गाड़ियों में मन लगता है तो मैकेनिकल (EV) चुनें.
  • गैजेट्स और सर्किट के साथ खेलना पसंद है तो ECE चुनें.
  • खेती या दवाइयों में कुछ नया करना है तो बायोटेक्नोलॉजी चुनें.

यह भी पढ़ें: Microbiology vs Biotechnology: किसकी है ज्यादा डिमांड? जानें 12वीं के बाद कौन सा कोर्स है आपके लिए बेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >