Career tips : भारतीय डाक विभाग में नौकरी कैसे पाएं, जानें योग्यता और अन्य जानकारी

भारतीय डाक विभाग में नौकरी के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर के सभी योग्य उम्मीदवार पदानुसार आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए आपसे जनरल इंग्लिश,जनरल नॉलेज,रीजनिंग,करंट अफेयर्स और मैथमेटिक्स से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं. सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं.

भारतीय डाक विभाग एक सरकारी नौकरी है. जहां हर साल अनेक पदों पर भर्ती की जाती है. डाक विभाग में नौकरी के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर के सभी योग्य उम्मीदवार पदानुसार आवेदन कर सकते हैं.

डाक विभाग

अगर आप सरकारी नौकरी के इच्छूक हैं, और आप भारतीय डाक विभाग में नौकरी के लिए सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण है, इस लेख के माध्यम से आप जान पायेंगे की भारतीय डाक विभाग में नौकरी पाने के लिए किन- किन चरणों से होकर गुजरना पड़ता है, योग्यता कितनी है. परीक्षा की तैयारी कैसे करें. परीक्षा पैटर्न क्या है,वेतन कितना है, आवेदन कैसे करें इन सभी सवालों के जवाब के लिए लेख को अंत तक पढ़ें.

विस्तार में

Career tips : भारतीय डाक सेवा की शुरुआत 1766 में हुआ था. तब से लेकर अब तक इस विभाग ने बहुत विकास कर लिया है. पहले के समय में इसका मुख्य काम पत्र तथा तार को पहुंचाना था. लेकिन समय के साथ भारतीय डाक विभाग में बदलाव आया है. आज के समय में डाक विभाग न केवल पत्र पहुंचाने का काम करता है बल्की इस विभाग के जरिए पार्सल भेजना, बैंक का काम करना साथ ही सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं को चलाने का काम भी करता है. सरकार द्वारा हर साल इस विभाग में अलग-अलग पदों पर नौकरी के लिए वैकेंसी जारी की जाती है.

also read – SBI में बनना है Clerk, तो चाहिए ये योग्यता, जानें वेतन और अन्य जरूरी जानकारी

नौकरी कैसे पाएं

इस विभाग में नौकरी के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर के सभी योग्य उम्मीदवार पदानुसार आवेदन कर सकते हैं.जिसके बाद विभिन्न परीक्षाओं को पास करना होगा. परीक्षा की तैयारी के लिए विभिन्न कोचिंग संस्थान या किताब खरीदकर घर पर भी तैयारी कर सकते हैं. साथ ही पिछले वर्ष के पूछे गए प्रश्नों को हल कर अपने तैयारी को और मजबूत कर सकते हैं.

योग्यता

  • डाक विभाग में नौकरी के लिए 10वीं या 12वीं पास करना होगा.
  • ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए स्नातक में पास होना आवश्यक है.
  • इस विभाग में नौकरी के लिए कुछ पद ऐसे भी होते हैं जिसके लिए विकलांग भी आवेदन कर सकते हैं.
  • आयु सीमा – 18 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए.
  • छूट – ओबीसी, एससी, एसटी और विकलांग को कुछ वर्षों की छूट भी प्रदान की जाती है.

परीक्षा पैटर्न

Career tips : डाक विभाग में भर्ती के लिए आपसे जनरल इंग्लिश,जनरल नॉलेज,रीजनिंग,करंट अफेयर्स और मैथमेटिक्स से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं. सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं. अधिकांश इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है.

चयन प्रक्रिया

Career tips : डाक विभाग में सभी पदों के लिए चयन प्रक्रिया अलग-अलग होती है. इसमें ज्यादात्तर चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा,स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और साक्षात्कार शामिल होता है.

वेतन

डाक विभाग में सभी कर्मचारियों का वेतन पदनुसार होता है.

  • साधारण कर्मचारी का वेतन – 8000 से 20000 तक हो सकता है.
  • अधीकारी का वेतन- 18000 से 32000 तक हो सकता है.
  • इसके अलावा कई मासिक भत्ते भी मिलते हैं.

आवेदन कैसे करें

1. सबसे पहले india post के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें. 3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें. 4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें. 5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vishnu Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >