12वीं के बाद साइंस स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है BSc बायोटेक्नोलॉजी, जानें कोर्स डिटेल

Career in Biotechnology after 12th: Bsc बायोटेक्नोलॉजी एक ऐसा कोर्स है, जो आपको फ्यूचर की टेक्नोलॉजी से जोड़ता है. अगर आप 12वीं के बाद कुछ अलग करना चाहते हैं, तो यह कोर्स करना आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है.

Career in Biotechnology after 12th: अगर आपने 12वीं साइंस (PCB या PCM) सब्जेक्ट से पास की है और आपको लैब, रिसर्च या इनोवेशन में रुचि है, तो BSc बायोटेक्नोलॉजी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज के समय में बायोटेक्नोलॉजी का यूज हेल्थ, फार्मा, एग्रीकल्चर और इंडस्ट्री तक हर जगह हो रहा है, इसलिए इस फील्ड में करियर के मौके भी तेजी से बढ़ रहे हैं. 

BSc Biotechnology क्या है?

बीएससी बायोटेक्नोलॉजी एक 3 साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स है, जिसमें आपको जीव विज्ञान (Biology) और टेक्नोलॉजी का मेल सिखाया जाता है. इसमें आप सीखते हैं कि कैसे माइक्रोऑर्गेनिज्म, सेल्स और जीन का यूज करके नई दवाइयां, वैक्सीन, फसलें और प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं. 

एडमिशन के लिए योग्यता

  • 12वीं में साइंस स्ट्रीम होना जरूरी है. 
  • कम से कम 50%–60% मार्क्स होना चाहिए. 
  • कुछ कॉलेज मेरिट के आधार पर एडमिशन देते हैं, जबकि कुछ एंट्रेंस एग्जाम भी लेते हैं. 

कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है?

BSc बायोटेक्नोलॉजी में पढ़ाई काफी इंटरेस्टिंग और प्रैक्टिकल होती है. इसमें ये सब्जेक्ट शामिल होते हैं:

  • Genetics (आनुवंशिकी)
  • Microbiology (सूक्ष्म जीव विज्ञान)
  • Biochemistry
  • Molecular Biology
  • Cell Biology
  • Bioinformatics

Career in Biotechnology after 12th: यह कोर्स क्यों करें?

आज के दौर में बायोटेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ता हुआ सेक्टर है. अगर आप ये कोर्स करते हैं, तो आपको कई फायदे मिलते हैं, जैसे: 

  • हेल्थ और मेडिकल फील्ड में काम करने का मौका
  • रिसर्च और डेवलपमेंट में करियर
  • विदेश में पढ़ाई या जॉब के अच्छे चांस
  • नई टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से जुड़ने का मौका

करियर ऑप्शन क्या हैं?

BSc बायोटेक्नॉलजी करने के बाद आपके पास कई करियर ऑप्शन लैब टेक्नीशियन, रिसर्च असिस्टेंट, फार्मास्यूटिकल कंपनियों में जॉब, फूड और एग्रीकल्चर इंडस्ट्री और बायोटेक कंपनियों में काम करने का मौका मिलता है. अगर आप आगे पढ़ाई करना चाहें, तो MSc Biotechnology, MBA या PhD भी कर सकते हैं, जिससे करियर और बेहतर बनता है. 

Career in Biotechnology after 12th: टॉप कॉलेज 

भारत में कई बेहतरीन कॉलेज हैं जहां से आप यह कोर्स कर सकते हैं. 

  • बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU)
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU)
  • फर्ग्यूसन कॉलेज, पुणे
  • जामनगर मिलिया इस्लामिया, दिल्ली
  • क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर

यह भी पढ़ें: Microbiology vs Biotechnology: किसकी है ज्यादा डिमांड? जानें 12वीं के बाद कौन सा कोर्स है आपके लिए बेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >