Google को दोस्त बनाना और सीनियर से सवाल करना, Internship कर रहें तो अपनाएं ये 6 आदतें

Career Advice For Internship: पहली नौकरी में हर कोई तेजी से आगे बढ़ना चाहता है. लेकिन आगे बढ़ने के साथ क्वालिटी और नए-नए स्किल्स डेवलेप करने पर ध्यान देना चाहिए. अगर आप इंटर्नशिप कर रहे हैं तो अपने अंदर सवाल पूछने की आदत डेवलप करें.

Career Advice For Internship: कॉलेज से निकलकर जब युवा पहली बार नौकरी शुरू करते हैं तो ऑफिस का माहौल उनके लिए बिल्कुल नया होता है. नए काम, नई जिम्मेदारियां और नए लोगों के बीच खुद को ढालना आसान नहीं होता. शुरुआत में गलतियां होना या कुछ चीजें समझने में समय लगना बिल्कुल सामान्य है. ऐसे में अगर आप सीखने की इच्छा रखें और प्रोफेशनल तरीके से काम करें, तो करियर में तेजी से आगे बढ़ सकते हैं. कुछ चीजें हैं जो इंटर्नस को जरूर करना चाहिए, कुछ चीजें नहीं. एक्सपर्ट कहते हैं उन्हें सवाल पूछने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए.

माइक्रोसॉफ्ट में इंजीनियर के रूप में काम करने वाली प्रियंका ने इंटर्नशिप पीरियड के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं इसे लेकर एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. उन्होंने Interns के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है और उन्हें करियर में आगे बढ़ने के लिए टिप्स दिए हैं.

1.सवाल पूछने में न हिचकिचाएं

नई नौकरी में हर चीज पहले दिन से समझ आ जाए, ऐसा जरूरी नहीं है. किसी काम को लेकर कंफ्यूजन हो तो अनुमान लगाने के बजाय सीनियर या टीम के मेंबर से सवाल पूछें. सही सवाल पूछने से न सिर्फ काम बेहतर होगा, बल्कि आपकी सीखने की क्षमता भी बढ़ेगी.

प्रियंका ने कहा कि शुरुआत में आपको कई सारी चीजें समझ में नहीं आती होंगी. लेकिन इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपना सवाल लेकर रिपोर्टिंग मैनेजर या अपने सीनियर के पास जाएं. हालांकि, हर बार ब्लैंक होकर न जाएं. आप पहले से तैयारी कर लें और काम के जिस हिस्से में फंस रहे हों, केवल उसी के बारे में पूछने जाएं. उन्होंने सलाह दी है कि किसी भी फ्रेशर को गूगल को अपना दोस्त बनाना चाहिए.

2.काम की क्वालिटी पर ध्यान दें

ऑफिस में सिर्फ काम जल्दी पूरा करना ही जरूरी नहीं है. कोशिश करें कि जो जिम्मेदारी आपको दी गई है, उसे सही तरीके से पूरा करें. काम जमा करने से पहले एक बार उसे जरूर चेक करें, ताकि छोटी-छोटी गलतियों को समय रहते सुधारा जा सके. एक्सपर्ट ने सलाह दी कि हर एक चीज को लिखित में रखें. इससे आप मीटिंग में भी ये दिखा पाएंगे कि आपने कहां तक काम किया है और कितना काम बाकी है.


3.फीडबैक लेते रहें

अपने काम पर सीनियर से फीडबैक लेना करियर ग्रोथ के लिए काफी जरूरी है. सीनियर से पूछें कि आपके काम में क्या बेहतर किया जा सकता है. मिले हुए फीडबैक को सिर्फ सुनें नहीं, बल्कि अगले असाइनमेंट में उसे लागू करने की कोशिश करें.

4.डेडलाइन का ध्यान रखें

समय की पाबंदी हर प्रोफेशनल के लिए जरूरी है. ऑफिस, मीटिंग या किसी जरूरी काम के लिए तय समय से पहले या समय पर पहुंचने की आदत डालें. इससे आपके प्रति टीम में भरोसा बढ़ता है और आपकी प्रोफेशनल इमेज भी बेहतर होती है.

एक्सपर्ट ने कहा कि सिर्फ समय का ही ध्यान नहीं रखें बल्कि जिस भी प्रोजेक्ट पर आप काम कर रहे हैं, उसमें भी डेडलाइन का ध्यान रखें. डेडलाइन बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Personality Development Tips: इन 5 आसान आदतों से निखारें अपनी पर्सनालिटी, हर जगह मिलेगा सम्मान

5.नेटवर्किंग पर ध्यान दें

ऑफिस में सिर्फ अपने काम तक सीमित रहने के बजाय टीम के मेंबर के साथ अच्छा रिलेशन बनाएं. जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करें और उनकी बात भी ध्यान से सुनें. अच्छी नेटवर्किंग आगे चलकर आपके करियर में काम आ सकती है.

6.नई जिम्मेदारी लेने से पीछे न हटें

अगर कोई नया काम सीखने का मौका मिले तो उसे चुनौती के तौर पर लें. शुरुआत में काम मुश्किल लग सकता है, लेकिन नई जिम्मेदारियां लेने से आपकी स्किल्स और आत्मविश्वास दोनों बढ़ते हैं. हालांकि, जिम्मेदारी लेने के साथ यह भी जरूरी है कि काम को सही तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक मदद और समय मांगा जाए.

छोटी आदतें बनाएंगी बड़ी पहचान

पहली नौकरी में हर किसी से परफेक्ट होने की उम्मीद नहीं की जाती. सबसे जरूरी है कि आप सीखने के लिए तैयार रहें, अपनी गलतियों से सीखें और प्रोफेशनल व्यवहार बनाए रखें. सवाल पूछना, फीडबैक लेना, समय की कद्र करना और नई जिम्मेदारियां स्वीकार करना जैसी छोटी आदतें लंबे समय में आपके करियर को मजबूत बनाने में मदद कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें: कनाडा में 12 हफ्ते की इंटर्नशिप का मौका, आने जाने का खर्चा भी मिलेगा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >