CA vs CS: 12वीं के बाद सीए या सीएस में क्या है बेस्ट, जानें किसमें कमाई ज्यादा

CA vs CS: कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं पास होने का बाद ज्यादातर छात्र सीए या सीएस बनना चाहते हैं. इस कड़ी में छात्रों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं. 12वीं के बाद सीए या सीएस में कौन सा कोर्स बेस्ट होता है? किसमें समाई ज्यादा होती है और दोनों कोर्स करने में कितना समय लगता है? ऐसे सवालों का जवाब यहां देख सकते हैं.

CA vs CS: 12वीं के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि अब क्या करें. खासकर कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र ग्रेजुएशन के साथ-साथ किसी प्रोफेशनल कोर्स की भी तैयारी करना चाहते हैं. ऐसे में दो सबसे लोकप्रिय विकल्प होते हैं – CA (Chartered Accountant) और CS (Company Secretary). ये दोनों कोर्स करियर और कमाई के लिहाज से बेहद आकर्षक माने जाते हैं. लेकिन कई छात्र इनके फुलफॉर्म और काम के क्षेत्र को लेकर भ्रमित रहते हैं.

CA vs CS: क्या है ये दोनों कोर्स?

CA का फुलफॉर्म Chartered Accountant होता है, जबकि CS का फुलफॉर्म Company Secretary होता है. चार्टर्ड अकाउंटेंट कोर्स ICAI यानी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के तहत कराया जाता है. वहीं कंपनी सेक्रेटरी कोर्स ICSI यानी इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया जाता है. दोनों कोर्स प्रोफेशनल डिग्री की श्रेणी में आते हैं और इनके लिए अलग-अलग परीक्षा संरचना और सिलेबस होता है.

CA या CS करने के फायदे

CA कोर्स मुख्य रूप से अकाउंटिंग, टैक्सेशन, ऑडिटिंग और फाइनेंशियल रिपोर्टिंग जैसे विषयों पर केंद्रित होता है. दूसरी ओर, CS कोर्स में कंपनी लॉ, कॉरपोरेट गवर्नेंस, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस और कॉरपोरेट प्लानिंग जैसी चीजें सिखाई जाती हैं. यदि आपको कानूनी पहलुओं और कंपनी मैनेजमेंट में रुचि है, तो CS आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है.

कितने साल का कोर्स?

CA कोर्स को पूरा करने में आमतौर पर 4.5 से 5 साल का समय लगता है. इसमें फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल तीन स्तर होते हैं. वहीं CS कोर्स 2.5 से 3 साल में पूरा किया जा सकता है, जिसमें एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दो मुख्य स्तर होते हैं.

किसमें कमाई ज्यादा?

जहां तक सैलरी की बात है, एक फ्रेश CA की औसत शुरुआती सैलरी 6-8 लाख रुपये सालाना होती है. वहीं एक फ्रेश CS की सैलरी 4-6 रुपये लाख के बीच होती है. अनुभव के साथ दोनों प्रोफेशन में ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं. हालांकि, आमतौर पर CA की सैलरी और डिमांड CS से अधिक मानी जाती है.

Civil Judge: 12वीं के बाद कैसे बनें सिविल जज, जानें सैलरी सेलेक्शन और वर्क प्रोफाइल

Judge vs Magistrate: जज और मजिस्ट्रेट में किसकी सैलरी ज्यादा, देखें काम में क्या है अंतर

नोट: सीए या सीएस में अंतर जॉब मार्केट डिमांड के आधार पर बताया गया है. 12वीं के बाद छात्रों को अपनी च्वॉइस के आधार पर कोर्स का चयन करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >