Broadcast Journalism Diploma Course: बहुत से युवा इतने क्रिएटिव होते हैं कि वे मैथ्स, साइंस छोड़कर लाइफ में कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिसमें रोज दिन फन और कुछ नया करने को मिले. इनमें से कई लोग टेलीविजन पर आना चाहते हैं और अपनी फेस वैल्यू बनाना चाहते हैं तो कुछ ऐसे हैं जो TV, OTT के लिए फिल्म बनाने और स्क्रिप्टिंग करने का शौक रखते हैं. अगर आपको भी TV, YouTube, OTT में से किसी एक प्लेटफॉर्म में करियर बनाना है तो मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर सकते हैं.
TV, YouTube, OTT में स्ट्रॉन्ग करियर बनाने के लिए Broadcast Journalism और Video Production का कोर्स करना होगा. इस कोर्स को करने के दो रास्ते हैं. आप मास कम्युनिकेशन से ग्रेजुएशन कर लें और फिर इस कोर्स से डिप्लोमा डिग्री हासिल कर लें. अगर आपका ग्रेजुएशन किसी और कोर्स से तो भी आप पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा डिग्री हासिल करके इस फील्ड में करियर बना सकते हैं.
कहां से करें Broadcast Journalism/ Video Production कोर्स?
भारत में रहकर ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म और वीडियो प्रोडक्शन का कोर्स करना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ संस्थान के नाम बता रहे हैं. आप यहां एडमिशन लेकर पढ़ाई कर सकते हैं.
भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली
नई दिल्ली स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑउ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से आप Radio और TV Journalism में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा डिग्री हासिल कर सकते हैं. यहां रेडियो और टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा का एक साल का कोर्स है ऑफर किया जाता है, जिसमें करीब 51 सीट्स हैं.
| कोर्स | अवधि | कुल सीटें |
| रेडियो और टीवी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा | 1 वर्ष | 51 सीटें |
इस कोर्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि स्टूडेंट्स को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया फील्ड की जानकारी और ट्रेनिंग दी जाती है. मीडिया प्रिंसिपल के साथ-साथ प्रोफेशनल स्किल्स भी सिखाए जाते हैं.
IIMC में एक्सपीरियंस प्रोफेसर और मीडिया प्रोफेशनल के गाइडेंस में छात्र सीखते हैं. IIMC में NDTV, इंडिया टीवी, TV9, दूरदर्शन, Red FM 93.5, ABP न्यूज जैसे ब्रांड्स प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होते हैं.
MCU भोपाल से भी कर सकते हैं पीजी डिप्लोमा कोर्स
अगर आप रेडियो और टेलीविजन जर्निलज्म में पीजी डिप्लोमा करना चाहते हैं तो भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पढ़ाई कर सकते हैं. इस यूनिवर्सिटी के तहत कई कैंपस में मास कम्युनिकेशन से जुड़े कई कोर्स ऑफर किए जाते है. यहां से ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी तक की पढ़ाई कर सकते हैं.
AJK MCRC (जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली)
अगर आप मास कम्युनिकेशन और ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी में डिग्री व डिप्लोमा लेना चाहते हैं तो JMI के AJK MCRC से भी डिग्री हासिल कर सकते हैं. यहां से आप एक्टिंग में पीजी डिप्लोमा, ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी में पीजी डिप्लोमा, स्टिल फोटोग्राफी और विजुअल कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं. कोर्स संबंधित अधिक जानकारी के लिए AJK MCRC की ऑफिशियल वेबसाइट jmi.ac.in/ajkmcrc पर जाएं.
अन्य संस्थान से भी कर सकते हैं ब्रॉडकास्टिंग में पीजी डिप्लोमा
इसके अलावा आप चेन्नई स्थित ACJ (Asian College Of Journalism) से मल्टीमीडिया और स्टोरीटेलिंग के कोर्स कर सकते हैं. पुणे स्थित Symbiosis Institute of Media and Communication और मुंबई स्थित Xaviers Institute of Communication से पढ़ाई कर सकते हैं.
Broadcast Journalism Diploma Course: करियर ऑप्शन
- टीवी न्यूज रिपोर्टर (TV News Reporter)
- न्यूज एंकर (News Anchor)
- वीडियो जर्नलिस्ट (Video Journalist)
- ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट (Broadcast Journalist)
- टीवी प्रोड्यूसर (TV Producer) न्यूज प्रोड्यूसर (News Producer)
- वीडियो एडिटर (Video Editor)
- कैमरा पर्सन / वीडियोग्राफर (Cameraperson/Videographer)
- OTT कंटेंट प्रोड्यूसर (OTT Content Producer)
- YouTube कंटेंट क्रिएटर
- रेडियो जॉकी (RJ)
- सोशल मीडिया वीडियो प्रोड्यूसर
- स्क्रिप्ट राइटर
- कंटेंट राइटर
- मीडिया रिसर्चर
- कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एग्जीक्यूटिव
- पब्लिक रिलेशंस (PR) प्रोफेशनल
यह भी पढ़ें- व्हीलचेर भी नहीं रोक सकी हौसलों की उड़ान! DU की टीचर, इंस्टग्राम पर हैं 90 हजार+ फॉलोअर्स
