कॉलेज की पढ़ाई नहीं, इन 5 स्किल्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर

Best Skills After 12th: डिजिटल मार्केटिंग आज सबसे तेजी से बढ़ते करियर ऑप्शन में शामिल है. इसके अलावा कई ऐसे कोर्स हैं, जिन्हें करके आप 12वीं के बाद भी नौकरी कर सकते हैं.

Best Skills After 12th: आज के समय में सिर्फ डिग्री ही सफल करियर की गारंटी नहीं है. तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी और डिजिटल दुनिया में कई ऐसी स्किल्स हैं, जिन्हें सीखकर बिना बड़ी डिग्री के भी अच्छी कमाई और करियर बनाया जा सकता है. आजकल कंपनी सिर्फ डिग्री नहीं देखती बल्कि स्किल्स भी मायने रखती है.

अगर आप कॉलेज की ट्रेडिशनल पढ़ाई से अलग कुछ करना चाहते हैं, तो ये 5 स्किल्स आपके लिए बेहतरीन करियर के रास्ते खोल सकती है.

1. डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing)

डिजिटल मार्केटिंग आज सबसे तेजी से बढ़ते करियर ऑप्शन में शामिल है. इसमें SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग और विज्ञापन जैसी स्किल्स शामिल होती हैं. छोटे बिजनेस से लेकर बड़ी कंपनियों तक सभी को डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट की जरूरत होती है.

2. ग्राफिक डिजाइनिंग (Graphic Designing)

अगर आपकी रुचि क्रिएटिव काम में है तो ग्राफिक डिजाइनिंग अच्छा ऑप्शन हो सकता है. पोस्टर, लोगो, सोशल मीडिया डिजाइन और वीडियो थंबनेल जैसी चीजों की मांग लगातार बढ़ रही है. इस स्किल के जरिए फ्रीलांसिंग और नौकरी दोनों के मौके मिल सकते हैं.

3. वीडियो एडिटिंग (Video Editing)

YouTube, Instagram और OTT प्लेटफॉर्म के बढ़ने के साथ वीडियो एडिटर्स की मांग तेजी से बढ़ी है. वीडियो एडिटिंग सीखकर कंटेंट क्रिएटर्स, मीडिया कंपनियों और डिजिटल एजेंसियों के साथ काम किया जा सकता है.

वेब डेवलपमेंट (Web Development)

वेबसाइट और ऐप डेवलपमेंट की दुनिया में स्किल्ड लोगों की काफी जरूरत है. HTML, CSS, JavaScript जैसी स्किल्स सीखकर छात्र फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स या टेक कंपनियों में करियर बना सकते हैं.

AI और डेटा एनालिटिक्स (AI & Data Analytics)

Artificial Intelligence और Data Analytics भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण स्किल्स मानी जा रही हैं. कंपनियां डेटा समझने और AI टूल्स पर काम करने वाले युवाओं को अच्छी सैलरी ऑफर कर रही हैं.

स्किल्स से बदल रहा करियर का ट्रेंड

एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में स्किल-बेस्ड करियर की मांग और बढ़ेगी. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और शॉर्ट टर्म कोर्स की मदद से छात्र घर बैठे भी नई स्किल्स सीख सकते हैं. ऐसे में जरूरी नहीं कि शानदार करियर बनाने के लिए केवल बड़ी डिग्री ही हो, सही स्किल और लगातार प्रैक्टिस भी सफलता का रास्ता खोल सकती है.

यह भी पढ़ें- अब UG कोर्सेज में इंटर्नशिप जरूरी, स्टूडेंट्स को मिलेंगे क्रेडिट, UGC का नया रूल  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >