BSNL JTO Admit Card 2026: सरकारी टेलीकॉम सेक्टर में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) भर्ती का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए फॉर्म भरा था, वे अब ऑफिशियल पोर्टल externalexam.bsnl.co.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. BSNL JTO के 100 पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 23 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा.
BSNL JTO Recruitment 2026: 100 पदों पर होगी बहाली
इस भर्ती के जरिए JTO Telecom के कुल 100 पद भरे जाएंगे. ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 तक लिए गए थे. फॉर्म में सुधार के लिए 4 से 11 जुलाई तक का समय दिया गया था. इसमें आवेदन के लिए उम्र सीमा 20 से 30 साल रखी गई थी. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इंस्ट्रूमेंटेशन में BE, BTech की डिग्री मांगी गई थी.
BSNL JTO एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले BSNL की वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in पर जाएं.
- होमपेज पर JTO Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्मतिथि) डाल कर लॉगिन करें.
- अब आपके सामने स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिख जाएगा.
- इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल कर रख लें.
ये भी पढ़ें: AIBE 22 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
Click here to Download BSNL JTO EXAM 2026 ADMIT CARD
एग्जाम सेंटर पर इन बातों का रखें ध्यान
- एडमिट कार्ड का साफ प्रिंटआउट साथ लेकर जाएं.
- एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र साथ रखना जरूरी है.
- दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रख लें.
- एग्जाम सेंटर पर तय समय से आधा घंटा पहले पहुंचें.
- गेट बंद होने के बाद सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी.
कैसे होगा फाइनल सेलेक्शन?
- पहला चरण: ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में परीक्षा होगी.
- दूसरा चरण: पास होने वाले कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा.
- तीसरा चरण: इसके बाद सबसे अंत में मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा.
- इसके बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी.
ये भी पढ़ें: IBPS SO भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, 1035 पदों के लिए होगा एग्जाम
