BSF HCM ASI Steno Admit Card 2026: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) स्टेनोग्राफर और हेड कॉन्स्टेबल (HC) मिनिस्टीरियल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए अप्लाई किया था, वे BSF की ऑफिशियल वेबसाइट cdn.digialm.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आइए इस बारे में और अधिक डिटेल में जानते हैं.
BSF HCM ASI Steno Exam Date 2026: जानिए कब होगी परीक्षा?
BSF की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया है कि परीक्षा 1 सितंबर 2026 को हाेने वाली है. परीक्षा का एडिमट कार्ड 19 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है. हालांकि रिजल्ट को लेकर फिलहाल कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. बता दें कि इस भर्ती के लिए 9 जून 2024 को ऑनलाइन आवेदन शुरू हुआ था और 8 जुलाई 2024 तक जारी था.
BSF HCM ASI Steno Admit Card 2026 Check Here
BSF HCM ASI Steno Post Vacancy: कितने पोस्ट पर है वैकेंसी?
BSF की ऑफिशियल वेबसाइट cdn.digialm.com पर जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इस भर्ती के जरिए कुल 1752 पोस्ट को भरा जाएगा. इनमें असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (Stenographer) के 256 पोस्ट और हेड कॉन्स्टेबल (Ministerial) के 1496 पोस्ट शामिल हैं.
BSF HCM ASI Steno Eligibility: जानिए क्या है एलिजिबिलिटी?
नोटिफिकेशन के मुताबिक ASI स्टेनोग्राफर पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 यानी इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है. इसके साथ ही कैंडिडेट के पास निर्धारित स्टेनोग्राफी स्किल होनी चाहिए. वहीं HC मिनिस्टीरियल के लिए कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 यानी इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है. इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: UPSC EPFO Recruitment 2026: 80 पोस्ट पर निकली भर्ती, 22 अगस्त से शुरू होगा आवेदन, जानें भर्ती की पूरी डिटेल
Age Limit and Fee Details: जानिए इसके बारे में
इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष तय की गई है. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को BSF के नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट दी जाएगी. वहीं बता दें कि Gen, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए एग्जाम फीस 147.25 रुपए है और SC, ST और PWD कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए कोई एग्जाम फीस नहीं है. Debit Card, Credit Card, Internet Banking, IMPS, Cash Card और Mobile Wallet के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: UPSSSC Lower PCS परीक्षा की Admit Card जारी, 23 अगस्त को परीक्षा, यहां से करें डाउनलोड
BSF Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले BSF की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं.
- वेबसाइट पर Latest Notifications या Recruitment सेक्शन में जाएं.
- यहां BSF HCM & ASI Steno Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पास्वर्ड और DOB दर्ज करें.
- सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड में अपना नाम, परीक्षा तारीख, शिफ्ट, एग्जाम सेटर और अन्य जानकारी ध्यान से चेक करें.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
BSF HCM & ASI Steno Selection Process: जानिए कैसे होगा सिलेक्शन?
- लिखित परीक्षा
- स्किल टेस्ट
- फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
- क्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जामिनेशन
ये भी पढ़ें: राउरकेला में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने को तैयार होगा मास्टर प्लान
