BSEB Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द होंगे जारी, जानें एसएमएस के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. 10वीं बोर्ड के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे.

Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन जल्द ही बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2024 जारी करने वाला है. आपको बता दें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 30 या 31 मार्च को जारी होने की संभावना है रिजल्ट घोषित करने के लिए बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषणा कि तरह ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. नतीजों के साथ-साथ बोर्ड टॉपर्स और अन्य डेटा की भी घोषणा कि जाएगी. जिन छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया है, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकेंगे. बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2024 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी.

Bihar Board 10th Result 2024: एसएमएस के जरिए रिजल्ट कैसे चेक करें?

बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 को एसएमएस के माध्यम से जांचने के लिए, इन चरणों का पालन करें:
स्टेप 1: अपने मोबाइल डिवाइस पर मैसेजिंग ऐप खोलें.
स्टेप 2: BIHAR10 रोल-नंबर प्रारूप में एक नया संदेश बनाएं. उदाहरण के लिए, यदि आपका रोल नंबर ‘12345678’ है, तो आपका संदेश इस प्रकार होना चाहिए: BIHAR10 12345678.
स्टेप 3: संदेश को 56263 पर भेजें.
स्टेप 4: बिहार बोर्ड बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024 को उसी नंबर पर भेजेगा.

Bihar Board 10th Result 2024: ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा परिणाम, 2024 लिंक खोलें.
अपने एडमिट कार्ड पर उल्लिखित रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें.

इस सप्ताह जारी हो सकता है दसवीं बोर्ड का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2024: रिजल्ट के साथ होगी इनकी की घोषणा

पंजीकृत, उपस्थित और उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की संख्या.
प्रभाग एवं लिंगानुसार परिणाम.
उत्तीर्ण प्रतिशत.
शीर्ष दस रैंक धारकों के नाम.
संवीक्षा/पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में.
कंपार्टमेंटल परीक्षा आदि के लिए अस्थायी कार्यक्रम.

Bihar Board 10th Result 2024: इन वेबसाइट्स पर बनाएं रखें नजर

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 को देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है.

  1. biharboardonline.bihar.gov.in
  2. biharboardonline.com
  3. seniorsecondary.biharboardonline.com
  4. results.biharboardonline.com

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >