Bihar Board 10th (Matric) Result 2024 How to Check via SMS: एसएमएस के जरिए ऐसे देखें बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th (Matric) Result 2024 How to Check via SMS:बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कल बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 जारी होने वाला है. बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया जाएगा.

BSEB Bihar Board 10th Result 2024 How to Check via SMS: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कल 1:30 बजे जारी होने वाला है. बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया जाएगा. बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर एक संवाददाता सम्मेलन में परिणामों की घोषणा करेंगे, जहां वह बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत और बहुत कुछ के बारे में भी घोषणा करेंगे. यहां जानें एसएमएस के माध्यम से कैसे रिजल्ट करेंगे चेक

Bihar Board 10th(Matric) Result 2024: एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट जांचने के स्टेप्स

मैसेज बॉक्स खोलें और ‘BIHAR 10 रोल नंबर’ टाइप करें.
BIHAR 10 रोल नंबर 56263 पर भेजें.
परिणाम एक एसएमएस के रूप में प्राप्त होगा.

Bihar Board 10th Result 2024: डिजीलॉकर के माध्यम से बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 देखने के चरण

digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप एक्सेस करें.
बिहार बोर्ड का चयन करें और कक्षा 10 का परिणाम चुनें.
आवश्यक विवरण दर्ज करें और आगे बढ़ें.
रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.

कल इस समय जारी होगी बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th(Matric) Result 2024: ऑनलाइन ऐसे देखें अपना रिजल्ट

biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर इंटर या कक्षा 10वीं रिजल्ट लिंक खोलें.
लॉगिन विंडो पर अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें.
अपना रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें.

एक बार जब बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) कक्षा 10 के लिए मैट्रिक परिणाम घोषित कर देगा, तो एक मार्कशीट तैयार की जाएगी. मार्कशीट में निम्नलिखित विवरण होंगे:

छात्र का नाम
पिता का नाम
छात्र की जन्मतिथि
स्कूल के नाम
रोल कोड
रोल नंबर
विषयवार प्राप्त किये गये अंक
कुल मिलाकर मार्क्स
फाइनल रिजल्ट स्टेटस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >