BPSC Recruitment 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने डिप्टी डायरेक्टर की पोस्ट पर दोबारा भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है. यह नोटिस कमीशन ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी की है. आइए जानते है कितने पोस्ट्स के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है और कब से एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होगा.
BPSC Application Process: कब से शुरू होगी एप्लीकेशन की प्रक्रिया?
वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार दोबारा 2 अगस्त 2026 से एप्लीकेशन भरने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. यह प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी. इस दिन तक एप्लीकेशन फीस की पेमेंट की जा सकती है. बता दें कि पहली बार एप्लीकेशन भरने की प्रक्रिया 13 जनवरी 2026 को शुरू हुई थी, जो 3 फरवरी 2026 तक चली थी.
Note: एग्जाम की तारीख, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की तारीख को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
BPSC Application Fee: कितनी होगी एप्लीकेशन फीस?
नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपए तय की गई है. फीस की पेमेंट आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: BPSC 72वीं परीक्षा के लिए प्रीवियस ईयर पेपर ऐसे करें डाउनलोड, जानें एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम
Post Vacancy and Age Criteria: कितने पोस्ट्स के लिए वैकेंसी और क्या होगी एज लिमिट?
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार BPSC ने डिप्टी डायरेक्टर की पोस्ट के लिए कुल 14 वैकेंसी निकली है. इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना है, तो कम से कम 21 वर्ष उम्र होनी चाहिए. वहीं मेल के लिए मैक्सिमम एज 37 वर्ष और फीमेल के लिए 40 वर्ष है. SC या ST कैटिगरी के लिए मेल और फीमेल के लिए 42 वर्ष उम्र तय की गई है.
Eligibility Criteria: क्या होगी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?
कैंडीडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से साइंस में बैचलर डिग्री, फायर इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल विषय में इंजीनियरिंग बैचलर डिग्री होनी चाहिए. एप्लीकेंट्स के पास फायर फाइटिंग के क्षेत्र में कम से कम 12 साल का काम का अनुभव भी होना चाहिए, जिसमें से कम से कम 2 साल का अनुभव सीनियर सुपरवाइजरी या उसके बराबर के पद पर होना चाहिए.
BPSC Salary Structure: क्या होगी सैलरी?
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार डिप्टी डायरेक्टर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को BPSC लेवल 11 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें बेसिक पे रेंज 67,700 रुपए के आस पास रह सकती है. वहीं, इन हैंड सैलरी की बात करें तो 1 लाख से ज्यादा सैलरी म
ये भी पढ़ें: Top GK Questions History: BPSC के लिए इन 20 हिस्ट्री के सवालों से करें नॉलेज टेस्ट
