रोज-रोज खाते हैं ये फल, फिर भी नहीं जानते हैं साइंटिफिक नाम, SSC CGL के लिए जरूर देखें GK के 20+ सवाल

Biology GK Questions for SSC CGL Exam 2026: SSC CGL परीक्षा में बायोलॉजी और साइंस से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. परीक्षा अगस्त-सितंबर में संभावित है. ऐसे में हम आपके लिए GK/GS बुक की जानकारी के आधार पर कुछ फ्रूट्स के साइंटिफिक नाम लेकर आए हैं. यहां हम आपको लीची, केला और आम जैसे फलों के साइंटिफिक नाम बताएंगे.

Biology GK Questions For SSC CGL Exam: SSC CGL परीक्षा टियर 1 अगस्त और सितंबर महीने में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में जनरन नॉलेज और जनरल अवेयरनेस से जुड़े सवाल आते हैं. बायोलॉजी सब्जेक्ट से भी कई प्रश्न रहते हैं. ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बायोलॉजी सेक्शन से जुड़े कुछ जनरल नॉलेज के सवाल-जवाब लेकर आए हैं.

बायोलॉजी और साइंस में साइंटिफिक नाम का खास इंपोर्टेंस है. आम से लेकर अमरूद तक, हर फल और खाने वाली चीजों के साइंटिफिक नाम होते हैं. ऐसे में आइए SSC CGL के लिए बायोलॉजी से जुड़े 20+ सवाल-जवाब जानते हैं

फलों के खाने योग्य भागों को ऐसे समझें

सेब और नाशपाती में हम मांसल पुष्पासन खाते हैं. आम और पपीते में खाने वाला हिस्सा मध्य फलभित्ति होता है. नारियल में भ्रूणपोष, लीची में मांसल एराइल और संतरे में रसीले रोम खाए जाते हैं. वहीं अमरूद और शहतूत में पूरा फल ही खाने योग्य होता है. फलों के इन खाने योग्य भागों से जुड़े सवाल SSC CGL के साथ-साथ दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जा सकते हैं. इससे पहले हमने आपको फिजिक्स से जुड़े जनरल नॉलेज(Physics Gk Questions For SSC CGL) के सवाल-जवाब बताए थे.

ये भी पढ़ें: SSC CGL Tier-1 परीक्षा की तैयारी कैसे करें? जानें टाइम मैनेजमेंट, PYQ और स्टडी प्लान जैसे टिप्स

फल और उनके साइंटिफिक नाम

फलखाने योग्य भागEnglishवैज्ञानिक नाम (Scientific Name)
सेबमांसल पुष्पासनFleshy ThalamusMalus domestica
नाशपातीमांसल पुष्पासनFleshy ThalamusPyrus communis
आममध्य फलभित्तिMesocarpMangifera indica
अमरूदसंपूर्ण फलEntire FruitPsidium guajava
अंगूरफलभित्ति और बीजांडासनPericarp and PlacentaVitis vinifera
पपीतामध्य फलभित्तिMesocarpCarica papaya
नारियलभ्रूणपोषEndospermCocos nucifera
टमाटरफलभित्ति और बीजांडासनPericarp and PlacentaSolanum lycopersicum
केलामध्य और अंतः फलभित्तिMesocarp & EndocarpMusa spp.
काजूपुष्पवृंत और बीजपत्रPeduncle & CotyledonsAnacardium occidentale
लीचीमांसल एराइलFleshy ArilLitchi chinensis
शहतूतसंपूर्ण फलEntire FruitMorus spp.
कटहलसहपत्र, परिदलपुंज और बीजBract, Perianth and SeedArtocarpus heterophyllus
अनानाससहपत्र और परिदलपुंजBract and PerianthAnanas comosus
संतरारसीले रोमJuicy HairCitrus × sinensis


फलों के साइंटिफिक नाम (AI Generated Image)


ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर स्पेशल 20+ GK के सवाल! क्या आप दे सकते हैं इन सवालों के सही जवाब?

फलों के वैज्ञानिक नाम पर 15 महत्वपूर्ण GK सवाल

1.सेब का वैज्ञानिक नाम क्या है?

A. Pyrus communis

B. Malus domestica

C. Musa spp.

D. Psidium guajava

उत्तर: B. Malus domestica

2.आम का वैज्ञानिक नाम क्या है?

A. Mangifera indica

B. Carica papaya

C. Citrus × sinensis

D. Vitis vinifera

उत्तर: A. Mangifera indica

3.केले का वैज्ञानिक नाम किससे संबंधित है?

A. Musa

B. Morus

C. Malus

D. Pyrus

उत्तर: A. Musa spp.

4.पपीते का वैज्ञानिक नाम क्या है?

A. Cocos nucifera

B. Carica papaya

C. Litchi chinensis

D. Ananas comosus

उत्तर: B. Carica papaya

5.अमरूद का वैज्ञानिक नाम क्या है?

A. Psidium guajava

B. Vitis vinifera

C. Anacardium occidentale

D. Artocarpus heterophyllus

उत्तर: A. Psidium guajava

6.अंगूर का वैज्ञानिक नाम क्या है?

A. Pyrus communis

B. Vitis vinifera

C. Malus domestica

D. Morus spp.

उत्तर: B. Vitis vinifera

7.नारियल का वैज्ञानिक नाम क्या है?

A. Cocos nucifera

B. Carica papaya

C. Mangifera indica

D. Citrus × sinensis

उत्तर: A. Cocos nucifera

8.लीची का वैज्ञानिक नाम क्या है?

A. Litchi chinensis

B. Psidium guajava

C. Ananas comosus

D. Pyrus communis

उत्तर: A. Litchi chinensis

9.अनानास का वैज्ञानिक नाम क्या है?

A. Artocarpus heterophyllus

B. Ananas comosus

C. Anacardium occidentale

D. Cocos nucifera

उत्तर: B. Ananas comosus

10.कटहल का वैज्ञानिक नाम क्या है?

A. Artocarpus heterophyllus

B. Morus spp.

C. Musa spp.

D. Vitis vinifera

उत्तर: A. Artocarpus heterophyllus

11.काजू का वैज्ञानिक नाम क्या है?

A. Litchi chinensis

B. Anacardium occidentale

C. Psidium guajava

D. Mangifera indica

उत्तर: B. Anacardium occidentale

12.नाशपाती का वैज्ञानिक नाम क्या है?

A. Pyrus communis

B. Malus domestica

C. Citrus × sinensis

D. Carica papaya

उत्तर: A. Pyrus communis

13.संतरे का वैज्ञानिक नाम क्या है?

A. Citrus × sinensis

B. Cocos nucifera

C. Vitis vinifera

D. Litchi chinensis

उत्तर: A. Citrus × sinensis

14.टमाटर का वैज्ञानिक नाम क्या है?

A. Solanum tuberosum

B. Solanum lycopersicum

C. Capsicum annuum

D. Solanum melongena

उत्तर: B. Solanum lycopersicum

15.शहतूत किस वैज्ञानिक नाम से जाना जाता है?

A. Morus

B. Musa

C. Malus

D. Pyrus

उत्तर: A. Morus spp.


काजू का नाम (AI Generated Image)

SSC CGL GK Questions: यहां देखें जनरल नॉलेज के सवाल-जवाब

1.प्रश्न: सेब का खाने योग्य भाग कौन सा है?

उत्तर: मांसल पुष्पासन.

2.प्रश्न: नारियल का खाने योग्य भाग क्या है?

उत्तर: भ्रूणपोष.

3.प्रश्न: आम में खाने योग्य भाग कौन सा होता है?

उत्तर: मध्य फलभित्ति.

4.प्रश्न: संतरे में हम कौन सा भाग खाते हैं?

उत्तर: रसीले रोम.

5.प्रश्न: लीची का खाने योग्य भाग क्या है?

उत्तर: मांसल एराइल.

6.प्रश्न: काजू में खाने योग्य भाग कौन-कौन से हैं?

उत्तर: पुष्पवृंत और बीजपत्र.

7.प्रश्न: अंगूर में खाने योग्य भाग कौन-कौन से होते हैं?

उत्तर: फलभित्ति और बीजांडासन.

8.प्रश्न: अनानास में खाने योग्य भाग कौन-कौन से होते हैं?

उत्तर: सहपत्र और परिदलपुंज.

9.प्रश्न: कटहल में खाने योग्य भाग कौन-कौन से होते हैं?

उत्तर: सहपत्र, परिदलपुंज और बीज.

10.प्रश्न: टमाटर में खाने योग्य भाग कौन-कौन से होते हैं?

उत्तर: फलभित्ति और बीजांडासन.

ये भी पढ़ें: NCERT Based GK Questions: इतिहास से जुड़े GK के 20+ सवाल-जवाब, UPSC तैयारी के लिए पूरा गाइड


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >