गंगा किनारे बसा बिहार का ये योग स्कूल, प्रधानमंत्री से राष्ट्रपति तक कर चुके हैं दौरा

Bihar School Of Yoga: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बिहार के फेमस योग स्कूल में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. बिहार स्कूल ऑफ योग मुंगेर में स्थित एक फेमस योग स्कूल है.

Bihar School Of Yoga: हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य है दुनियाभर में योग से होने वाले स्वास्थ्य फायदों को लेकर जागरुकता फैलाना. इस मौके पर बिहार के फेमस योग स्कूल के बारे में जानते हैं. बिहार स्कूल ऑफ योग जो मुंगर जिले में स्थित है, देश विदेश में प्रसिद्ध है. इसका मुख्यालय मुंगेर स्थित इंटरनेशनल आश्रम गंगा दर्शन विश्व योगपीठ में है.

21 जून को पूरी दुनिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाएगा. इस अवसर पर बिहार स्कूल ऑफ योगा ने योग दिवस 2026 के लिए खास कार्यक्रमों की घोषणा की है. कार्यक्रम की पूरी जानकारी संस्थान की वेबसाइट के योग फॉर कम्युनिटी सेक्शन में उपलब्ध है.

कैसे हुई Bihar School Of Yoga की शुरुआत?

बिहार स्कूल ऑफ योग (BSY) की स्थापना 19 जनवरी 1964 को स्वामी सत्यानंद सरस्वती द्वारा की गई थी. आज वर्ल्ड लेवल पर इस संस्थान की पहचान है. यहां स्वास्थ्य फायदे के लिए योग करना सिखाया जाता है. साथ ही यहां के आश्रम में देश-विदेश से कई विजिटर्स आते हैं.

बिहार स्कूल ऑफ योग (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

56 से ज्यादा देश योग सम्मेलन में हुए शामिल

साल 2013 में इस संस्थान ने अपना स्वर्ण जयंती वर्ष विश्व योग सम्मेलन (World Yoga Convention) मनाया था. इस सम्मेलन में 56 से ज्यादा देश शामिल हुए थे और भारत के 23 राज्यों ने यहां रिप्रजेंट किया था. इस दौरान 20,000 से ज्यादा लोगों ने हर दिन योग से जुड़ी ट्रेनिंग और शिक्षा हासिल की. साल 2018 में यहां Munger Yoga Symposium का आयोजन किया गया था.

PM योग पुरस्कार से किया गया सम्मानित

21 जून 2019 को बिहार स्कूल ऑफ योग को योग के प्रचार-प्रसार और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट की कैटेगरी में प्रधानमंत्री योग पुरस्कार से सम्मानित किया गया. हालांकि यह पुरस्कार बिहार स्कूल ऑफ योग को मिला, लेकिन इसे स्वामी शिवानंद और स्वामी सत्यानंद को समर्पित किया गया, जिन्होंने योग के व्यापक दृष्टिकोण को दुनिया के सामने रखा और उसे अपने जीवन में उतारा.

बिहार स्कूल ऑफ योग (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

बिहार स्कूल ऑफ योग के आश्रम में कैसे लें एंट्री?

अगर आपको कुछ समय के लिए यहां के आश्रम में रहना है और योग जीवन को समझना है तो आप आश्रम में आकर रह सकते हैं. इसके लिए आपको बिहार स्कूल ऑफ योग के ऑफिशियल वेबसाइट biharyoga.net पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं.

बड़े-बड़े चेहरे योग की ट्रेनिंग लेने आ चुके हैं

बिहार स्कूल ऑफ योग में समय-समय पर कई फेमस हस्तियां आ चुकी हैं. इनमें योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev), न्यूजीलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री कीथ होलिओक (Keith Holyoake), भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद (Dr Rajendra Prasad), पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (Dr APJ Abdul Kalam), पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) और मोरारजी देसाई (Morarji Desai) सहित अनेक प्रसिद्ध व्यक्तित्व शामिल हैं.

आम लोगों के बीच जानकारी की कमी

योग में ट्रेनिंग देने के लिए यह विद्यालय देश विदेश में फेमस है. लेकिन जानकारों की मानें तो यहां सिखाई जाने वाली चीजों को अब तक सिलेबस में नहीं उतारा जा सका है. कुछ पत्रकार जो लोकल हैं और जिन्होंने समय-समय पर इस स्कूल पर स्टोरी की है उनका कहना है कि यह स्कूल लोकल यानी कि मुंगेर और बिहार के अन्य जिलों के लोगों के बीच अपनी पहचान नहीं बना पाया है. हालांकि, यहां देश-विदेश से लोग आते रहे हैं.

यह भी पढ़ें- चलते-चलते दौड़ने लगीं श्रुति, MBA की डिग्री, मोटी सैलरी वाली प्राइवेट नौकरी छोड़ बनीं योग ट्रेनर 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >