बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2026: 22 हजार से अधिक पदों पर सीधी बहाली, यहां देखें पूरी डिटेल

Bihar Anganwadi Bharti 2026: बिहार में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के 22 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. राज्य कैबिनेट ने नई बहाली को मंजूरी दे दी है. जल्द विभाग की ओर से आगे की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है.

Bihar Anganwadi Bharti 2026: बिहार की महिलाओं के लिए खुशखबरी है. बिहार सरकार ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है. यह फैसला 29 जुलाई को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया.

सरकार का कहना है कि इससे आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पद भरे जा सकेंगे. नई बहाली से राज्य के हजारों अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा. लंबे समय से खाली पड़े पदों पर नियुक्ति होने से आंगनबाड़ी सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है. भर्ती का डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

कुल 22,891 पदों पर होगी सीधी भर्ती

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नई मार्गदर्शिका को मंजूरी मिली है. इस फैसले से राज्य में कुल 22,891 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आंगनवाड़ी सेविका के 6,141 पद भरे जाएंगे. इसके साथ ही आंगनवाड़ी सहायिका के 16,750 रिक्त पदों पर भी नियुक्ति होगी. यह पूरी भर्ती केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है.

ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4 में 32388 भर्ती लेटेस्ट अपडेट, प्राइमरी में 3800 से ज्यादा पोस्ट

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में सेविका पद के लिए कैंडिडेट का इंटर (12वीं) पास होना जरूरी माना गया है. वहीं सहायिका पद के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक (10वीं) पास रखी गई है. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है. इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

केवल स्थानीय निवासी ही कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण नियम बनाया गया है. आवेदिका को उसी वार्ड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है. आप केवल अपने ही वार्ड के आंगनवाड़ी केंद्र के लिए आवेदन कर सकती हैं. दूसरे वार्ड या क्षेत्र के कैंडिडेट इस भर्ती के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे.

ये भी पढ़ें: बिहार ITI एडमिशन के लिए सीट अलॉटमेंट की पहली लिस्ट जारी, यहां करें चेक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >