BHU में लेना है एडमिशन? योग्यता और रिजर्वेशन के नियम जान लें, नहीं तो रद्द हो सकता है आवेदन

BHU Admission 2026: BHU में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले न्यूनतम योग्यता (Minimum Eligibility) और आरक्षण (Reservation) से जुड़े नियमों को अच्छी तरह समझ लेना जरूरी है. BHU ने इसे लेकर नोटिस भी जारी की है.

BHU Admission 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने CUET UG के तहत एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में यूनिवर्सिटी ने नोटिस भी जारी किया है. जारी नोटिस के अनुसार, कैंडिडेट्स का शैक्षणिक योग्यता और अन्य नियमों का पालन करना जरूरी है. यूनिवर्सिटी ने साफ कहा है कि सिर्फ सही डॉक्यूमेंट देने वाले कैंडिडेट्स के आवेदन पर ही विचार किया जाएगा.

BHU में एडमिशन के लिए योग्यता और रिजर्वेशन के नियम

BHU में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अलग-अलग कैटेगरी के अभ्यर्थियों को रिजर्वेशन का लाभ दिया जाएगा. इनमें शामिल हैं:

अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) दिव्यांगजन (PwBD) इन अभ्यर्थियों को मिलेगी छूट

विश्वविद्यालय ने SC, ST, OBC और PwBD कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए मिनिमम पासिंग मार्क्स में नियमों के अनुसार छूट दी है. वहीं, PwBD, SC, ST और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को मैक्सिमम ऐज लिमिट में भी छूट दी जाएगी.

जानें BHU एडमिशन से जुड़े मेरिट लिस्ट के नियम


यदि किसी जनरल कैटेगरी का कैंडिडेट जनरल कैटेगरी की मेरिट में स्थान प्राप्त करता है, तो उसे जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार के रूप में माना जाएगा. इससे संबंधित आरक्षण नियम भी विश्वविद्यालय की सूचना पुस्तिका में विस्तार से दिए गए हैं.

BHU ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले सूचना पुस्तिका में दिए गए सभी पात्रता और आरक्षण संबंधी नियमों को ध्यान से पढ़ें, ताकि बाद में आवेदन या प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो.

BHU Admission 2026: रिजर्वेशन और छूट (समझें प्वॉइंट्स में)


SC के लिए 15% और ST के लिए 7.5% सीटें आरक्षित हैं. 27% सीटें OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित हैं. 10% सीटें EWS कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित हैं. 5% सीटें PwBD (दिव्यांग अभ्यर्थी) कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित हैं.

गलत जानकारी देने पर रद्द हो जाएगा आवेदन

BHU के अनुसार, अभ्यर्थियों को जिस कोर्स के लिए आवेदन करना है, उसके लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी. यूनिवर्सिटी केवल मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री और सर्टिफिकेट को ही स्वीकार करेगा. यदि कोई कैंडिडेट गलत या फेक डॉक्यूमेंट जमा करता है, तो उसका आवेदन रद्द किया जा सकता है.

इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने पहले ही प्रवेश परीक्षा दे रखी है, उनके लिए दोबारा परीक्षा में शामिल होने से जुड़े नियम भी सूचना पुस्तिका में दिए गए हैं. केवल परीक्षा में शामिल हो जाना प्रवेश की गारंटी नहीं माना जाएगा.

यह भी पढ़ें- पटना वीमेंस कॉलेज में बीएससी-बीएड कोर्स शुरू, सभी 100 सीटों पर नामांकन पूरा



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >