Best Open University For Mass Comm: अगर आप पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, टीवी, रेडियो या कंटेंट राइटिंग के फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन फुल-टाइम कॉलेज जाना संभव नहीं है, तो ओपन और डिस्टेंस यूनिवर्सिटी से भी डिग्री हासिल कर सकते हैं. इन यूनिवर्सिटी में आप नौकरी या अन्य जिम्मेदारियों के साथ-साथ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं. यहां रेगुलर अटेंडेंस या फिजिकल क्लास का नियम नहीं है. स्टडी मैटेरियल घर पर लाकर भी आप पढ़ाई कर सकते हैं. आइए, जानते हैं डिस्टेंस से पत्रकारिता की डिग्री किन-किन ओपन यूनिवर्सिटी से हासिल कर सकते हैं.
IGNOU से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई
अगर आप पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आप जॉब के साथ ही IGNOU से मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल कर सकते हैं. IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, मास्ट्रर्स ऑफ आर्ट्स (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) MAJMC की डिग्री ऑफर की जाती है. साथ ही डेवलेपमेंट जर्नलिज्म की डिग्री भी ऑफर की जाती है.
IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अप्लाई करें. एडमिशन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कॉलेज के एडमिशन वाले हिस्से में जाएं और यहां Admission For ODL Programme की लिंक पर क्लिक करें. आपको यहां सारी जानकारी मिल जाएगी.
नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी (NOU), पटना
नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी बिहार सरकार के अधिनियम के तहत स्थापित एक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय (State Open University) है. इसे डिस्टेंस एजुकेशन काउंसिल (DEC), इग्नू द्वारा भी मान्यता प्राप्त है. वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, यहां मास कम्युनिकेशन का कोर्स ऑफर किया जाता है. अधिक जानकारी के लिए NOU की ऑफिशियल वेबसाइट nou.ac.in देखें. कोर्स की जानकारी के लिए वेबसाइट के स्कूल सेक्शन में जाएं.
कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (KSOU)
मैसूर स्थित कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (KSOU) भी डिस्टेंस एजुकेशन के लिए जाना जाता है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, ओपन स्कूलिंग की लिस्ट में ये दूसरे स्थान पर है. यहां मास कम्युनिकेशन की डिग्री ऑफर की जाती है. अगर आप भी कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना चाहते हैं तो अधिक जानकारी के KSOU की ऑफिशियल वेबसाइट soumysuru.ac.in पर जाएं. एकेडमिक सेक्शन में जाकर आप कोर्स की जानकारी ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें-NIT, IIIT में एडमिशन का एक और मौका, 28 जुलाई से शुरू होगी CSAB काउंसलिंग
