Best Online Course: घर बैठे करें देश-दुनिया के बेस्ट ऑनलाइन कोर्सेज, मिलेगी फ्री सर्टिफिकेशन

Best Online Course: डिग्री के साथ स्किल्स का महत्व बढ़ा है. अब घर बैठे IIT, IISc, Google, Coursera जैसे संस्थानों से AI, डेटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग जैसे कोर्सेज फ्री में करें. जानें कैसे पाएं जॉब-रेडी स्किल्स और सर्टिफिकेशन.

Best Online Course: आज के समय में अच्छी नौकरी के लिए सिर्फ डिग्री होना ही काफी नहीं है. कंपनियां ऐसे कैंडिडेट्स को प्राथमिकता देती हैं, जिनके पास जरूरी स्किल्स और प्रैक्टिकल नॉलेज भी हो. ऐसे में ऑनलाइन कोर्सेज स्किल डेवलपमेंट का आसान और किफायती तरीका बन गए हैं. खास बात यह है कि कई सरकारी संस्थान और बड़ी टेक कंपनियां घर बैठे ऑनलाइन कोर्स करने का मौका दे रही हैं. इनमें कई कोर्स फ्री हैं, जबकि कुछ के लिए सर्टिफिकेट लेने पर मामूली फीस देना होता है.

SWAYAM और NPTEL से करें IIT-IISc के कोर्स

SWAYAM और NPTEL भारत सरकार की ऑनलाइन लर्निंग पहल हैं. यहां IIT और IISc के प्रोफेसर्स द्वारा AI, डेटा साइंस, प्रोग्रामिंग, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट जैसे सब्जेक्ट्स के कोर्स कराए जाते हैं. कोर्स की पढ़ाई फ्री होती है. वहीं, परीक्षा पास करने के बाद तय फीस देकर ऑफिशियल सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया जा सकता है.

गूगल करियर सर्टिफिकेट से सीखें जॉब ओरिएंटेड स्किल्स

Google Career Certificates के तहत (Data Analytics) डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग, साइबर सिक्योरिटी और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे कोर्स उपलब्ध हैं. इन कोर्सेज को खास तौर पर जो पहली बार सीख रहे यानि की बिगिनर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. ये स्किल्स आज के जॉब मार्केट में काफी डिमांड में हैं.

ये भी पढ़ें: रांची यूनिवर्सिटी में 2 नए PG कोर्स शुरू, MMC सांख्यिकी और डाटा साइंस में होगा एडमिशन

Best Online Course: स्किल इंडिया डिजिटल हब

Skill India Digital Hub, National Skill Development Corporation (NSDC) का डिजिटल प्लेटफॉर्म है. यहां अलग-अलग इंडस्ट्री से जुड़े कई स्किल-बेस्ड कोर्स अवेलेबल हैं. स्टूडेंट्स और नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स यहां डिजिटल मार्केटिंग, और साइबर सिक्योरिटी जैसी स्किल्स सीख सकते हैं.

Coursera और edX पर फॉरेन यूनिवर्सिटी के कोर्स

Coursera और edX जैसे प्लेटफॉर्म्स पर Harvard, Stanford और Yale जैसी यूनिवर्सिटीज के ऑनलाइन कोर्स अवेलेबल हैं. कई कोर्स Audit Mode में फ्री में किए जा सकते हैं. कुछ कोर्सेज के लिए फाइनेंशियल ऐड की सुविधा भी अवेलेबल होती है, जिसके जरिए योग्य कैंडिडेट्स सर्टिफिकेट भी फ्री में प्राप्त कर सकते हैं.

Best Online Course: कोर्स चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

ऑनलाइन कोर्स करते समय हमेशा उसके संस्थान और सर्टिफिकेट की विश्वसनीयता जरूर जांचें. ऐसा कोर्स चुनें जिसमें Self-Paced Learning की सुविधा हो, ताकि पढ़ाई या नौकरी के साथ इसे आसानी से पूरा किया जा सके. इसके अलावा Practical Projects और Real-World Assignments वाले कोर्स को प्राथमिकता दें. इससे स्किल्स को बेहतर तरीके से सीखने और नौकरी में उनका इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: AI में करियर बनाना है? IIT के फ्री AI कोर्स के लिए शुरू हैं एप्लीकेशन, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >