Best BTech College: यूपी के इस कॉलेज में टूटा प्लेसमेंट का रिकॉर्ड, 11 छात्रों को 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज

Best BTech College: बेस्ट कॉलेज का चयन करने से पहले कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को जरूर ध्यान में रखना चाहिए. उत्तर प्रदेश में कई ऐसे कॉलेज हैं जहां के प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार है. ऐसा ही एक कॉलेज है आईआईटी बीएचयू. पिछले सेशन में इस कॉलेज ने प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड बनाया है.

Best BTech College: यूपी के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में शामिल आईआईटी बीएचयू ने प्लेसमेंट ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बीटेक इंजीनियरिंग कोर्स के लिए आईआईटी बीएचयू छात्रों की पहली पसंद होती है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बीएचयू में कई छात्रों को करोड़ से ज्यादा का पैकेज मिला है. आइए IIT BHU के प्लेसमेंट सेशन पर एक नजर डालते हैं.

Best BTech College IIT BHU: यूपी का बेस्ट कॉलेज

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT BHU का नाम देश के टॉप कॉलेज में शामिल है. बीटेक इंजीनियरिंग कोर्स के लिए यह कॉलेज छात्रों की पहली पसंद है. यहां हर साल सैकड़ों मल्टी नेशनल कंपनियां जॉब ऑफर देती हैं. यहां के 1128 छात्रों को जॉब ऑफर और 424 इंटर्नशिप ऑफर मिले हैं.

IIT BHU प्लेसमेंट रिकॉर्ड

आईआईटी बीएचयू ने बीते वर्षों में अपना ही प्लेसमेंट रिकॉर्ड इस वर्ष तोड़ दिया. सत्र 2024-25 में आईआईटी के छात्र को उच्चतम पैकेज लगभग 2.20 करोड़ रुपये का मिला. इससे पहले 2021 में एक छात्र को अधिकतम पैकेज 2.15 करोड़ रुपये का मिला था.

11 छात्रों को 1 करोड़ का पैकेज

आईआईटी बीएचयू में इस सेशन में 11 छात्रों को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का पैकेज मिला है. BHU IIT की तरफ से जारी आंकड़े में बताया गया कि इस साल छात्रों को मिलने वाला एवरेज पैकेज 22.79 लाख रुपये तक पहुंच गया. पिछले एक दशक में आईआईटी का सबसे बेहतर प्रदर्शन है.

पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड

सत्र (सेशन)हाईएस्ट प्लेसमेंट (रुपये में)
2021-222.15 करोड़
2022-231.20 करोड़
2023-241.68 करोड़
2024-25 (वर्तमान)2.20 करोड़

ये भी पढ़ें: NEET छात्रों की बल्ले बल्ले, बिहार में 7 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >