Bank of Baroda Office Assistant Final Result 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने ऑफिस असिस्टेंट (प्यून) भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. आइए इस वैकेंसी से जुड़ी जानकारी और रिजल्ट देखने का प्रोसेस बताते हैं.
500 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत कुल 500 ऑफिस असिस्टेंट (प्यून) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 मई 2025 से शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तारीख 23 मई 2025 निर्धारित की गई थी. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 23 मई 2025 ही थी.
ऐसी थी भर्ती प्रक्रिया
भर्ती की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 22 और 23 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 फरवरी 2026 को जारी किए गए थे. इसके बाद 11 मार्च 2026 को रिजल्ट घोषित किया गया और सफल अभ्यर्थियों के लिए 22 मार्च 2026 को मेन्स परीक्षा आयोजित की गई. अब बैंक ने इस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी किया है.
ये भी पढ़ें: बिहार में डिप्टी डायरेक्टर की वैकेंसी, सैलरी होगी 67 हजार से ज्यादा
इन योग्यता वाले कैंडिडेट्स भरे थे फॉर्म
ऑफिस असिस्टेंट (प्यून) पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेटों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य था. इसके अलावा जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए कैंडिडेट ने आवेदन किया है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी आवश्यक रखा गया था.
ऐसे डाउनलोड करें BOB Office Assistant Final Result
- सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर दिख रहे "Careers" सेक्शन में जाएं.
- फिर फाइनल रिजल्ट सेक्शन में जाएं और Bank of Baroda Office Assistant Final Result पर क्लिक करें.
- इसके बाद रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी. PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना रिजल्ट रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से चेक कर सकते हैं.
आप नीचे दिए लिंक पर भी क्लिक कर फाइनल रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.
Bank Of Baroda Office Assistant Final Result PDF
ये भी पढ़ें: खत्म हुआ 4 साल का इंतजार, UP TGT का फाइनल रिजल्ट जारी
