Important Days in August 2026: मान लीजिए, आप किसी सरकारी परीक्षा के एग्जाम हॉल में बैठे हैं. पेपर में सवाल आता है"- 29 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 की मुख्य थीम क्या है?" या "विश्व आदिवासी दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?" अगर आपको अगस्त महीने के सभी महत्वपूर्ण दिवस और उनकी तारीखें उंगलियों पर याद हैं, तो बिना किसी निगेटिव मार्किंग के आप 5 सेकंड में पूरे अंक हासिल कर लेंगे.
ऐसे में अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या जनरल नॉलेज (GK) मजबूत करना चाहते हैं, तो Important Days in August 2026 की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी हो सकती है. कई प्रतियोगी परीक्षाओं में महत्वपूर्ण दिवसों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं. आइए देखते हैं अगस्त 2026 के महत्वपूर्ण दिवस की पूरी लिस्ट.
ये भी पढ़ें: PNB में Local Bank Officer के 545 पदों पर भर्ती, आखिरी तारीख से पहले कर लें आवेदन
अगस्त 2026 के प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस
- 1 अगस्त: नेशनल माउंटेन क्लाइंबिंग डे
- 3 अगस्त: क्लोव्स सिंड्रोम जागरूकता दिवस (CLOVES Syndrome Awareness Day)
- 6 अगस्त: हिरोशिमा दिवस (नागासाकी दिवस - 9 अगस्त)
- 7 अगस्त: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day)
- 8 अगस्त: भारत छोड़ो आंदोलन दिवस (Quit India Movement Day)
- 9 अगस्त: विश्व आदिवासी दिवस (International Day of the World's Indigenous Peoples)
- 12 अगस्त: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day) एवं विश्व हाथी दिवस
- 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस (79वां Indian Independence Day)
- 19 अगस्त: विश्व मानवतावादी दिवस एवं विश्व फोटोग्राफी दिवस
- 20 अगस्त: सद्भावना दिवस (पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती)
- 29 अगस्त: राष्ट्रीय खेल दिवस (हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती)
- 30 अगस्त: लघु उद्योग दिवस (Small Industry Day - India)
क्यों महत्वपूर्ण हैं Important Days?
SSC, UPSC, BPSC, Railway, Banking, CTET, UGC NET और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवसों से जुड़े सवाल अक्सर पूछे जाते हैं. यही वजह है कि कैंडिडेट्स को हर महीने के प्रमुख दिवस और उनसे जुड़े विषयों की जानकारी जरूर रखनी पड़ती हैं.
Important Days कैसे याद रखें?
अगर आपको महत्वपूर्ण दिवस याद रखने में परेशानी होती है, तो हर महीने की अलग सूची बनाकर पढ़ें. इसके अलावा किसी भी दिवस को सिर्फ तारीख से नहीं, बल्कि उसके उद्देश्य और महत्व से जोड़कर याद करें. इससे लंबे समय तक जानकारी याद रहती है और परीक्षा में उत्तर देना भी आसान हो जाता है.
ये भी पढ़ें: MP में 2106 पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 60000 से ज्यादा
