Assistant Professor after NET: सेंट्रल यूनिवर्सिटी से लेकर प्राइवेट कॉलेज तक, असिस्टेंट प्रोफेसर को कितनी मिलती है सैलरी?

Assistant Professor after UGC NET पास करने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं? जानें सेंट्रल, स्टेट, सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज़ में सैलरी कितनी है और सिलेक्शन का तरीका.

Assistant Professor after NET हायर एजुकेशन के फील्ड में अपना करियर बनाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर का पद बेहद पसंदीदा ऑप्शन माना जाता है. यूजीसी नेट (UGC NET) क्वालीफाई करने या पीएचडी (PhD) पूरी करने के बाद कैंडिडेट्स अलग-अलग कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में अप्लाई कर सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी और प्राइवेट कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की सैलरी कितनी होती है और वहां सिलेक्शन का क्या प्रोसेस है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पूरी डिटेल.

Assistant Professor after NET: सेंट्रल और स्टेट यूनिवर्सिटीज में सैलरी और रिक्रूटमेंट

सेंट्रल यूनिवर्सिटी असिस्टेंट प्रोफेसर (Central University AP): यहां सिलेक्शन के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जाता है. इसके बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में असिस्टेंट प्रोफेसर की सैलरी लगभग ₹80,000 से ₹1,20,000 प्रति महीना होती है.

स्टेट यूनिवर्सिटी असिस्टेंट प्रोफेसर (State University AP): स्टेट यूनिवर्सिटीज में भी यूनिवर्सिटी नोटिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर भर्ती होती है. यहां सैलरी लगभग ₹70,000 से ₹1,10,000 प्रति महीने मिलती है.

गवर्नमेंट और गवर्नमेंट-एडेड कॉलेजों का प्रोसेस

गवर्नमेंट कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर (Government College AP): राज्य के हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट्स द्वारा स्टेट पीएससी (जैसे RPSC, UPPSC, MPPSC, HPSC आदि) के जरिए रिक्रूटमेंट किया जाता है. इसमें सैलरी लगभग ₹70,000 से ₹1,10,000 प्रति महीना होती है.

गवर्नमेंट-एडेड कॉलेज (Government-Aided College AP): एडेड कॉलेजों में रिक्रूटमेंट प्रोसेस स्टेट कमीशन या कॉलेज और यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार होता है. यहां सैलरी लगभग ₹60,000 से ₹1,00,000 प्रति महीने तक दी जाती है.

Assistant Professor after NET: प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज

प्राइवेट यूनिवर्सिटी असिस्टेंट प्रोफेसर (Private University AP): प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में डायरेक्ट रिक्रूटमेंट (Direct Recruitment) होता है. यहां सैलरी ₹40,000 से लेकर ₹2,00,000+ प्रति महीना तक हो सकती है, जो की कैंडिडेट के एक्सपीरियंस और यूनिवर्सिटी के ब्रांड पर डिपेंड करती है. डीम्ड यूनिवर्सिटी असिस्टेंट प्रोफेसर (Deemed University AP): डीम्ड यूनिवर्सिटीज में भी डायरेक्ट रिक्रूटमेंट होता है. यहां सैलरी लगभग ₹60,000 से ₹2,00,000+ प्रति महीना तक जाती है.

ये भी पढ़ें: बिहार के 211 नए कॉलेजों को मिले असिस्टेंट प्रोफेसर, BSUSC ने जारी किया रिजल्ट, इस सब्जेक्ट का कट-ऑफ गया सबसे ज्यादा

कॉन्ट्रैक्चुअल और गेस्ट फैकल्टी का ऑप्शन

कॉन्ट्रैक्चुअल और गेस्ट फैकल्टी का ऑप्शन शुरुआती एक्सपीरियंस पाने के लिए या पार्ट-टाइम पढ़ाने वालों के लिए भी बेहतरीन ऑप्शंस मौजूद हैं.

कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट प्रोफेसर (Contractual AP): यूनिवर्सिटी या कॉलेजों में यह टेम्परेरी अपॉइंटमेंट (Temporary Appointment) होता है. इसमें फिक्स्ड कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर अलग-अलग कॉलेज में ₹50,000 से ₹1,00,000 प्रति महीना सैलरी दी जाती है.

गेस्ट फैकल्टी / विजिटिंग फैकल्टी (Guest / Visiting Faculty): इनका सिलेक्शन सेमेस्टर या जरूरत के आधार पर होता है. इसमें ₹500 से ₹2,500 प्रति लेक्चर या फिक्स्ड मंथली ऑनररियम (मानदेय) दिया जाता है.

एक नजर में: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती और सैलरी चार्ट

संस्थान एम्प्लॉयर (Employer)रिक्रूटमेंट प्रोसेस सैलरी(Approx.)
सेंट्रल यूनिवर्सिटी APसेंट्रल यूनिवर्सिटीयूनिवर्सिटी नोटिफिकेशन + इंटरव्यू₹80,000 – ₹1.20 लाख/महीना
स्टेट यूनिवर्सिटी APस्टेट यूनिवर्सिटीयूनिवर्सिटी नोटिफिकेशन + इंटरव्यू₹70,000 – ₹1.10 लाख/महीना
गवर्नमेंट कॉलेज APस्टेट हायर एजुकेशन डिपार्टमेंटस्टेट PSC (UPPSC, RPSC आदि)₹70,000 – ₹1.10 लाख/महीना
गवर्नमेंट-एडेड कॉलेज APएडेड कॉलेजस्टेट कमीशन / कॉलेज प्रोसेस₹60,000 – ₹1.00 लाख/महीना
प्राइवेट यूनिवर्सिटी APप्राइवेट यूनिवर्सिटीडायरेक्ट रिक्रूटमेंट₹40,000 – ₹2.00 लाख+/महीना
डीम्ड यूनिवर्सिटी APडीम्ड यूनिवर्सिटीडायरेक्ट रिक्रूटमेंट₹60,000 – ₹2.00 लाख+/महीना
कॉन्ट्रैक्चुअल APयूनिवर्सिटी / कॉलेजटेम्परेरी अपॉइंटमेंट₹50,000 – ₹1.00 लाख/महीना
गेस्ट / विजिटिंग फैकल्टीकॉलेज व यूनिवर्सिटीसेमेस्टर / जरूरत के आधार पर₹500 – ₹2,500 प्रति लेक्चर

Assistant Professor after NET: ध्यान रखने ये जरूरी बातें

  • असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए यूजीसी नेट (UGC NET) क्वालीफाई करना सबसे जरूरी एलीजिबीलीटी है.
  • पीएचडी (PhD) होल्डर्स को प्रेफरेंस और एपीआई स्कोर (API Score) में अतिरिक्त फायदा मिलता है.
  • अप्लाई करने से पहले रिलेटेड यूनिवर्सिटी या स्टेट PSC की ऑफिशियल वेबसाइट जैसे jpsc.gov.in या bpsc.bihar.gov.in आदि पर जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें.

ये भी पढ़ें: चकाई की बेटी आकांक्षा रानी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विषय में मिली सफलता; क्षेत्र में खुशी की लहर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >