असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Assam Board 12th Result 2026 OUT: असम बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से हायर सेकेंडरी यानी कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. असम बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी हुआ है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर जाना होगा.

Assam Board 12th Result 2026 OUT: असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने हायर सेकेंडरी यानी कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम Arts, Commerce और Science का रिजल्ट एक साथ घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर जाना होगा.

इस साल Arts स्ट्रीम का पास प्रतिशत 79.54% रहा है, जबकि Commerce में 81.13% छात्र सफल हुए हैं. Science स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा, जहां 89.79% छात्रों ने सफलता हासिल की है. रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा हो सकता है, इसलिए छात्र DigiLocker पर भी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

Assam Board 12th Result 2026 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ahsec.assam.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद Assam Board 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स दर्ज करें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल.

Assam Board 12th Result 2026 Direct Link Check Here

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

असम बोर्ड 12वीं साइंस का पास प्रतिशत

जानकारीसंख्या
कुल रजिस्ट्रेशन61,580
परीक्षा देने वाले छात्र60,667
फर्स्ट डिवीजन34,079
सेकंड डिवीजन17,777
थर्ड डिवीजन2,618
कुल पास छात्र54,474
पास प्रतिशत89.79%

असम बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में इस साल कुल 61,580 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 60,667 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 34,079 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन, 17,777 छात्रों ने सेकंड डिवीजन और 2,618 छात्रों ने थर्ड डिवीजन हासिल किया. कुल 54,474 छात्र पास हुए हैं. इस तरह साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 89.79% दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >