ये हमारे देश के बच्चे हैं.. NEET विवाद पर अलख पांडे ने सरकार से की अपील

Alakh Pandey Statement: दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच फिजिक्स वाला के फाउंडर अलख पांडे ने सरकार से अपील की है. उन्होंने कहा कि लगातार हो रही गड़बड़ियों के कारण कई होनहार बच्चों ने आत्महत्या तक कर ली है.

Alakh Pandey Statement: 20 जुलाई को स्टूडेंट्स ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर शिक्षा व्यवस्था पर अपना गुस्सा जाहिर किया. इन स्टूडेंट्स का साथ देने के लिए उनके फेमस टीचर और फिजिक्स वाला (Physics Wallah) के फाउंडर ने सरकार से अपील की.

“मैं अपनी तरफ से जीतने भी बच्चों ने आत्महत्या की है उनके परिवार वालों को पूरा सपोर्ट करूंगा उनके घर के सारे बच्चों को पूरी शिक्षा दूंगा” -अलख पांडे

अलख पांडे ने बच्चों के साथ हुए बर्ताव के लिए दुख जताया.उन्होंने कहा की शांति से प्रदर्शन कर रहे बच्चों को पुलिस ने और बहुत से गुंडों ने लाठी से पिटा और उन्हें जख्मी किया गया. 

सड़क पर आना बच्चों की मजबूरी है

अलख सर ने बताया कि आज मुद्दा सिर्फ NEET का नहीं है, बल्कि IIT, CBSE, SSC और रोजगार से जुड़ी कई भर्तियों का है. लगातार हो रही गड़बड़ियों के कारण बच्चे इतने परेशान हैं कि कई होनहार बच्चों ने आत्महत्या तक कर ली है. उन्होंने कहा कि आज इन बच्चों की मजबूरी बन गई है कि इन्हें अपने हक के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है. 

देश की नेशनल मीडिया गलत न्यूज चला रही है

अलख पांडे का कहना है कि देश की नेशनल मीडिया गलत न्यूज चला रही है. नेशनल मीडिया इन मासूम बच्चों को पाकिस्तान के सपोर्टर, चीन से फंडेड और साथ ही टेररिस्ट एंड एंटी-नेशनल बता रही है. ये नेशनल मीडिया बहुत गलत कर रही है. 

सरकार से सवाल और अपील 

अलख पांडे ने वीडियो शेयर कर सरकार से पूछा कि वो छात्रों से बात क्यूं नहीं कर रहे हैं. साथ ही कहा कि ये हमारे देश के बच्चे है इनका सपोर्ट करें. सरकार से यह अपील की गई है कि वह एक बार खुद आगे आकर इन बच्चों से बात करें और इनकी असली परेशानी को समझे.

ये भी पढ़ें: बुआ ने बताया NEET क्या है... पेंट करने वाले सूरज ने 99.16 परसेंटाइल से क्रैक किया नीट


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >