AI Education In India: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ टेक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहा, बल्कि तेजी से एजुकेशन के भी फील्ड में अपनी जगह बना रहा है. आने वाले समय में स्टूडेंट्स AI से पढ़ाई कर सकते हैं. बजट 2026 (Budget 2026) में भी स्कूली लेवल पर AI और Skill एजुकेशन पर जोर देने के संकेत मिल रहे हैं. इससे हर स्टूडेंट्स को उनकी जरूरत के हिसाब से पढ़ाया जा सकेगा. आइए, जानते हैं कि एआई की स्टडी से क्या-क्या बदलाव आएगा.
पढ़ाई होगी पर्सनल
सबसे बड़ा बदलाव पर्सनलाइज्ड लर्निंग में देखने को मिलेगा. हर स्टूडेंट की ताकत और कमजोरी के आधार पर AI टूल्स खुद तय करेंगे कि उसे कौन सा टॉपिक कितनी गहराई से पढ़ना है. अगर कोई छात्र Maths में कमजोर है तो AI उसी पर ज्यादा फोकस कराएगा, वहीं जो छात्र किसी विषय में तेज है, उसे एडवांस लेवल की स्टडी मैटेरियल दी जाएगी.
डाउट क्लियर करने में गेमचेंजर
AI का इस्तेमाल डाउट क्लियर करने में भी गेमचेंजर साबित होगा. अब स्टूडेंट्स को टीचर के फ्री होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. चैटबॉट्स और वर्चुअल ट्यूटर 24×7 सवालों के जवाब देंगे. खास बात यह है कि ये टूल्स हर सवाल को छात्र की भाषा और स्तर के अनुसार समझाकर बताएंगे.
AI For exam Preparation: एग्जाम प्रिपरेशन में आसान होगी
इसके अलावा AI से एग्जाम प्रिपरेशन भी आसान होगी. मॉक टेस्ट, स्मार्ट क्विज और ऑटोमैटिक एनालिसिस के जरिए स्टूडेंट्स को तुरंत पता चलेगा कि वे कहां गलती कर रहे हैं. AI रिपोर्ट्स बताएंगी कि कौन सा टॉपिक कमजोर है और किस पर ज्यादा रिवीजन की जरूरत है.
AI Education In India: टीचर्स के लिए भी मददगार
टीचर्स के लिए भी AI मददगार साबित होगा. अटेंडेंस, असाइनमेंट चेकिंग और स्टूडेंट परफॉर्मेंस ट्रैकिंग जैसे काम ऑटोमैटिक हो जाएंगे. इससे टीचर्स को पढ़ाने और स्टूडेंट्स पर व्यक्तिगत ध्यान देने का ज्यादा समय मिलेगा.
यह भी पढ़ें- NCERT की नई पहल! लॉन्च किया खुद का WhatsApp
