UP Polytechnic Counselling 2026: उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से काउंसलिंग प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू होगी. जिन उम्मीदवारों ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा पास की है, वे ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं.
यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग की शुरुआत 25 जून 2026 से होगी. पहले चरण में उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच चुनने का मौका मिलेगा. इसके बाद सीट अलॉटमेंट होगा और चयनित उम्मीदवारों को सिक्योरिटी फीस जमा करानी होगी. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जिला हेल्प सेंटर पर कराया जाएगा.
UP Polytechnic Counselling 2026: देखें शेड्यूल
| गतिविधि | तिथि |
|---|---|
| प्रथम चरण चॉइस फिलिंग | 25 जून से 30 जून 2026 |
| सीट अलॉटमेंट | 01 जुलाई 2026 |
| फ्रीज/फ्लोट विकल्प और फीस जमा | 02 से 05 जुलाई 2026 |
| डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन | 02 से 06 जुलाई 2026 |
| सीट विड्रॉल | 06 जुलाई 2026 |
ऐसे चेक करें शेड्यूल
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर Counselling Schedule 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल खुल जाएगा.
- सभी महत्वपूर्ण तारीखों को ध्यान से पढ़ें.
- भविष्य के लिए शेड्यूल का प्रिंटआउट या PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर चॉइस फिलिंग जरूर पूरी करें. सीट मिलने के बाद सिक्योरिटी फीस और काउंसलिंग फीस जमा करना अनिवार्य होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सभी जरूरी प्रमाण पत्र अपने साथ लेकर जिला हेल्प सेंटर पहुंचें. किसी भी चरण की तारीख छूटने पर एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: बिहार में SDM बनेंगी यूपी की लड़कियां, प्रतापगढ़ की श्रद्धा को BPSC में रैंक 1, उपासना और नेहा राय भी लिस्ट में
