UP BEd Admission 2025: यूपी बीएड एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

UP BEd Admission 2025: यूपी बीएड एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

UP BEd Admission 2025: यूपी के सरकारी कॉलेजों में बीएड कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है. उत्तर प्रदेश बीएड जेईई के लिए आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. यूपी बीएड जेईई में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bujhansi.ac.in पर जाना होगा.

यूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 अप्रैल 2025 तक का समय दिया गया है. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 5 मई तक फीस जमा कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

UP BEd JEE Application ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर UP BEd JEE 2025 Registration के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  • आवेदन करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

UP BEd Colleges List: इन कॉलेजों में मिलेगा एडमिशन

  • लखनऊ विश्वविद्यालय, यूओएल लखनऊ, एलयू
  • महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
  • डॉ भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय, डॉ. बीआरएयू आगरा
  • डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, डॉ. आरएमएलएयू फैजाबाद
  • चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, सीसीएसयू मेरठ
  • बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय बीयू झांसी
  • महात्मा गांधी काशी विद्या पीठ, एमजीकेवीपी वाराणसी
  • संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, एसएसवीवी वाराणसी
  • वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, वीबीएसपीयू जौनपुर
  • दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, डीडीयू गोरखपुर
  • छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, सीएसजेएमयू कानपुर
  • इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, एएसयू इलाहाबाद (रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज)
  • जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय जेसीयू बलिया
  • सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर
  • ख्वाजा मोई द्ददीन चिश्ती विश्वविद्यालय, लखनऊ
  • गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय जीबीयू, नोएडा
  • महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़
  • मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
  • राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़

Also Read: Dream 11 CEO Education: लोगों को करोड़ों जिताने वाले ड्रीम 11 के सीईओ हर्ष जैन, रखते हैं ये डिग्रियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >