IIT Admission without JEE 2026: आईआईटी (IIT) में पढ़ना हर उस स्टूडेंट का सपना होता है जो इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा नाम कमाना चाहता है. आमतौर पर लोगों को लगता है कि आईआईटी में जाने का सिर्फ एक ही रास्ता है और वो है दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक JEE Main और JEE Advanced को पास करना.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना इन परीक्षाओं (IIT Admission without JEE 2026) के भी आप देश के सबसे बेहतरीन आईआईटी कैंपस में रह सकते हैं और वहां से पढ़ाई कर सकते हैं. आईआईटी मद्रास, बॉम्बे और कानपुर जैसे टॉप इंस्टीट्यूट ने अब स्टूडेंट्स के लिए ऐसे रास्ते खोल दिए हैं. आइए जानते हैं.
IIT Admission without JEE 2026: भविष्य की डिमांड वाले कोर्स और आईआईटी कैंपस का अनुभव
आईआईटी ने अब कई ऐसे फ्यूचर-रेडी कोर्स शुरू किए हैं जो पूरी तरह से स्किल बेस्ड हैं. इन कोर्सेज का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये रेजिडेंशियल प्रोग्राम हैं. इसका मतलब है कि आपको आईआईटी के कैंपस में रहने और वहां के माहौल को करीब से देखने का मौका मिलेगा. इन कोर्सेज को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि स्टूडेंट्स को किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल जानकारी भी मिले और वे सीधे इंडस्ट्री में काम करने के बन सकें.
पावर इलेक्ट्रॉनिक्स: ट्रेनिंग के साथ मिलेगा स्टाइपेंड
अगर आपने इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बीई (BE) या बीटेक (BTech) किया है, तो आपके पास आईआईटी मद्रास, कानपुर और बॉम्बे से पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कोर्स करने का सुनहरा मौका है. यह 6 महीने का एक रेजिडेंशियल कोर्स है. खास बात यह है कि इसमें आपको ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 10,000 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.
इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपको स्क्रीनिंग और इंटरव्यू पास करना होगा. इसमें सीटों की संख्या काफी कम है. कुल 30 सीटें हैं, जिनमें से 10-10 सीटें तीनों आईआईटीज में बांटी गई हैं. अगर आपके पास 2 साल तक का एक्सपिरियंस है, तो आपको प्राथमिकता दी जा सकती है.
आईआईटी मंडी का ‘हिमशिखर’ समर प्रोग्राम
आईआईटी मंडी ने हिमशिखर नाम से एक खास समर प्रोग्राम शुरू किया है. यह केवल 2 महीने का कोर्स है, लेकिन इसमें सिखाए जाने वाले सब्जेक्ट बहुत ही मॉडर्न हैं. इसमें स्टूडेंट्स को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे 5 बेहतरीन विकल्प मिलते हैं. 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक कोई भी स्टूडेंट इसके लिए फॉर्म भर सकता है. एडमिशन के लिए एक छोटा सा एंट्रेंस टेस्ट और काउंसलिंग होगी. इस प्रोग्राम का नया सेशन 18 मई से शुरू होने वाला है.
IIT Mandi Himshikhar Summer Residential Program 2026 Check Here
IIT Admission without JEE 2026: सर्टिफिकेट के साथ करियर को मिलेगी नई उड़ान
इन कोर्सेज को पूरा करने के बाद आईआईटी की तरफ से आपको एक वैलि़ड सर्टिफिकेट दिया जाएगा. आज के समय में जब कंपनियां डिग्री से ज्यादा स्किल्स को अहमियत दे रही हैं, ऐसे में आईआईटी का सर्टिफिकेट आपके करियर के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है. इन कोर्सेज में थ्योरी के साथ-साथ लैब में ट्रेनिंग दी जाती है, जो स्टूडेंट्स को रटने के बजाय सीखने पर मजबूर करती है.
अगर आप भी आईआईटी (IIT Admission without JEE 2026) का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इन इंस्टीट्यूट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी डिटेल चेक करें और अपनी पसंद के कोर्स के लिए आवेदन करें.
यह भी पढ़ें: सिर्फ प्राइवेट क्लिनिक ही क्यों? BDS के बाद इन सरकारी विभागों में पाएं शानदार नौकरी
