BRABU Muzaffarpur UG Admission 2026: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी की तरफ से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. इस बार एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो. ऐसे में समय रहते आवेदन करना जरूरी है.
BRABU Muzaffarpur Admission 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 04 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. छात्र 25 मई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. इसी दिन तक आवेदन शुल्क जमा करने की भी आखिरी तारीख तय की गई है.
BRABU Muzaffarpur UG Admission 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट brabu.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर UG Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें.
BRABU UG Admission 2026 Official Notification Check Here
एप्लीकेशन फीस
एडमिशन फॉर्म भरने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन फीस जमा करना होगा. सामान्य वर्ग और OBC वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है. वहीं SC और ST वर्ग के छात्रों को 300 रुपये शुल्क देना होगा. पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. छात्र डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और मोबाइल वॉलेट की मदद से फीस जमा कर सकते हैं.
कोर्स के अनुसार योग्यता
BA यानी आर्ट्स कोर्स में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास की हो. BSc में भी साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं. वहीं BCom कोर्स के लिए 12वीं पास छात्रों को आवेदन का मौका दिया गया है.
यह भी पढ़ें: पटना यूनिवर्सिटी में UG-PG एडमिशन के लिए आवेदन 10 मई से, यहां देखें सीटों की संख्या
