College Admission After 12th: 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद स्टूडेंट्स के सामने एक बड़ा सवाल होता है कि आगे क्या करें. कुछ स्टूडेंट्स दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) जैसे फेमस संस्थान में एडमिशन लेना चाहते हैं लेकिन कई बार उन्हें एडमिशन प्रक्रिया नहीं पता होता है.
DU और JNU में कैसे मिलता है एडमिशन?
डीयू -JNU में सिर्फ 12वीं के मार्क्स पर एडमिशन नहीं मिलता है. इसके लिए स्टूडेंट्स को CUET (Common University Entrance Test) UG पास करनी होती है. इस परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी होती है. DU और JNU में एडमिशन पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए होता है, जिसमें कई राउंड में सीट अलॉटमेंट होता है.
JNU (जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी) में UG कोर्स की लिस्ट
BA (Hons) Foreign Languages (French, German, Spanish, Chinese आदि)
BA (Hons) Russian Studies
BA (Hons) Korean Studies
BA (Hons) Persian
BA (Hons) Arabic
BA (Hons) Pashto
Integrated BA-MA (Foreign Languages)
BSc-MSc Integrated Programme (School of Sciences)
DU (दिल्ली यूनिवर्सिटी) में UG कोर्स की लिस्ट
BA (Hons)- History, Political Science, English, Hindi, Economics
BCom (Hons) / BCom Programme
BSc (Hons) – Physics, Chemistry, Mathematics, Biology
BSc Programme (General)
BBA (Bachelor of Business Administration)
BMS (Bachelor of Management Studies)
BBE (Bachelor of Business Economics)
BA Programme (Multidisciplinary)
Bachelor in Elementary Education (B.El.Ed)
Bachelor of Fine Arts (BFA)
Bachelor of Vocational Courses (BVoc)
CUET स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होती है
CUET UG परीक्षा में पास होने के बाद स्टूडेंट्स के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाती है. इसके आधार पर वे CSAS (Common Seat Allocation System) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसमें पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन करना होता है. सीट अलॉटमेंट के बाद एडमिशन कंफर्म करना होता है
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे CUET स्कोर को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दें, क्योंकि अब एडमिशन पूरी तरह इसी के आधार पर होता है. इसके साथ ही समय पर रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी मौके से चूक न हो. साथ ही, सभी जरूरी अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स पर नियमित नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी नई जानकारी या डेट मिस न करें.
यह भी पढ़ें- छात्रों के लिए बड़ी राहत, IGNOU ने फिर बढ़ाई असाइनमेंट जमा करने की डेडलाइन
