मुंगेर यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, 4 वर्षीय यूजी कोर्स के लिए यहां करें अप्लाई

Munger University में अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जो छात्र 4 वर्षीय UG कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है. यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी है, जिससे छात्र घर बैठे ही फॉर्म भर सकते हैं. एडमिशन प्रक्रिया Samarth पोर्टल के जरिए पूरी […]

Munger University में अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जो छात्र 4 वर्षीय UG कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है. यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी है, जिससे छात्र घर बैठे ही फॉर्म भर सकते हैं. एडमिशन प्रक्रिया Samarth पोर्टल के जरिए पूरी की जा रही है, इसलिए सभी उम्मीदवारों को वहीं से आवेदन करना होगा.

इन तारीखों का रखें ध्यान

मुंगेर यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया (Munger University UG Admission 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मई 2026 तय की गई है. फीस जमा करने की भी अंतिम तारीख 12 मई 2026 ही है. मेरिट लिस्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

Munger University UG Admission 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले Samarth पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर UG Admission 2026 का लिंक चुनें.
  • अब नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं.
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर रख लें.

Munger University UG Admission 2026 Course Details

इस बार सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. इसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और मोबाइल वॉलेट जैसे विकल्प उपलब्ध हैं.

कौन ले सकता है एडमिशन?

UG Arts, Science और Commerce तीनों स्ट्रीम के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को 10+2 यानी इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है. यह परीक्षा Bihar School Examination Board या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होनी चाहिए. अलग-अलग कोर्स के लिए स्ट्रीम से जुड़ी शर्तें भी लागू हो सकती हैं, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक जानकारी जरूर चेक करें.

यह भी पढ़ें: IIT-NIT नहीं, इस कॉलेज से पढ़कर अनिकेत को मिला 1.45 करोड़ का प्लेसमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >