UP GNM Entrance Test: अगर आप नर्सिंग फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने UP GNM Entrance Test 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके जरिए छात्र जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी यानी GNM कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- abvmuup.edu.in पर जाना होगा.
इस एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 मई 2026 तय की गई है. इसी दिन तक परीक्षा शुल्क भी जमा करना होगा.
UP GNM Entrance Test के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले abvmuup.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर UP GNM Entrance Test 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब नया रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा भरें.
- अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- अब ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करें.
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
UP GNM Entrance Test 2026 Notification Check Here
अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो करेक्शन का मौका 19 मई से 26 मई 2026 तक मिलेगा. परीक्षा 16 जून 2026 को आयोजित की जाएगी और एडमिट कार्ड 9 जून 2026 को जारी होगा.
एप्लीकेशन फीस
इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार तय किया गया है. जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 3000 रुपये देने होंगे. वहीं SC, ST और PH वर्ग के लिए फीस 2000 रुपये रखी गई है. फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ही किया जा सकता है.
किन शहरों में होगी परीक्षा?
UP GNM एंट्रेंस टेस्ट कई जिलों में आयोजित किया जाएगा. इसमें आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी और नोएडा जैसे शहर शामिल हैं. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें.
यह भी पढ़ें: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई
