Best College Admission Episode 25: अगर आप कंप्यूटर साइंस या कोडिंग की दुनिया में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो IIIT हैदराबाद (इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) सबसे बेस्ट होगा. इसे भारत के सबसे बेहतरीन टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट में से एक माना जाता है. यहां की पढ़ाई और प्लेसमेंट के चर्चे IITs से भी ज्यादा होते हैं. यह एक खास मॉडल नॉट-फॉर-प्रॉफिट पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (N-PPP) के तहत की गई थी.
इंजीनियरिंग कैटेगरी में आईआईआईटी हैदराबाद को NIRF रैंकिंग 2025 में 38वां रैंक मिला है. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सिरीज के एपिसोड 25 में IIIT हैदराबाद के एडमिशन प्रोसेस को जानते हैं.
Best College Admission: IIIT हैदराबाद एडमिशन प्रोसेस
JEE Main: ज्यादातर छात्र जेईई मेन के जरिए एडमिशन लेते हैं. इसमें आपकी JEE Main की पर्सेंटाइल के आधार पर काउंसलिंग होती है.
UGEE (अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम): यह IIIT हैदराबाद का अपना एग्जाम है. यह उन लोगों के लिए है जो 5 साल का ड्यूल डिग्री कोर्स (BTech + MS) करना चाहते हैं.
SPEC (स्पेशल चैनल ऑफ एडमिशन): यह उन स्टूडेंट्स के लिए है जिन्होंने किसी खास सब्जेक्ट में काम किया हो या जो किसी स्पेशल बैकग्राउंड (जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्र) से आते हों.
IIIT हैदराबाद JEE Main कटऑफ
| बीटेक (BTech) ब्रांच | 2025 क्लोजिंग रैंक (General) | 2026 संभावित रैंक |
| कंप्यूटर साइंस (CSE) | 1,004 | 900 – 1,200 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स (ECE) | 2,564 | 2,300 – 2,800 |
प्लेसमेंट डिटेल्स
आईआईआईटी हैदराबाद में प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है और स्टूडेंट्स को अच्छी कंपनियों में जॉब के ऑफर भी मिलते हैं. यहां 90% छात्रों को नौकरी के अवसर मिलते हैं. IIIT हैदराबाद में Google, Microsoft,Amazon, Oracle, Qualcomn और कई आईटी और कोर कंपनियां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है.
CSE ब्रांच का औसत पैकेज लगभग 31.49 लाख देखा गया है. IIT हैदराबाद में सेशन 2022-23 में MS रिसर्च बैच में कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन कोर्स में प्लेसमेंट शानदार रहा है. इस कोर्स में हाईएस्ट प्लेसमेंट 1.02 करोड़ रुपये का था.
यह भी पढ़ें: साइंटिस्ट बनने का है सपना? जानें IISER भोपाल का एडमिशन प्रोसेस और कटऑफ
