IIT-NIT नहीं, इस कॉलेज से पढ़कर अनिकेत को मिला 1.45 करोड़ का प्लेसमेंट

Best BTech College: टॉप कैंसप प्लेसमेंट की जब बात आती है तो सब ऊपर नाम IITs और NITs का आता है. यूपी का एक कॉलेज अपने प्लेसमेंट पैकेज में कई IITs और NITs को पीछे छोड़ चुका है. इस कॉलेज के स्टूडेंट अनिकेत कौल को 1.45 करोड़ का प्लेसमेंट मिला है.

Best BTech College: IIIT लखनऊ के छात्र अनिकेत कौल ने Rubrik कंपनी में SWE यानी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोस्ट पर 1.45 करोड़ का पैकेज हासिल किया. इसी कंपनी में दिलीप पटनाना को भी इतना ही हाई पैकेज मिला. इसके अलावा आशीष सिंह को 92.4 LPA का शानदार ऑफर मिला. IIIT लखनऊ का प्लेसमेंट रिकॉर्ड कई IITs से तगड़ा है.

Best BTech College: IIIT लखनऊ का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

अगर पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें तो IIIT लखनऊ का ग्रोथ साफ नजर आता है. असली उछाल 2023-24 और 2024-25 में देखने को मिला. 2023-24 में औसत पैकेज 29.85 LPA और सबसे ज्यादा पैकेज 156 LPA तक गया.

पिछला सेशन यानी 2024-25 में औसत पैकेज 33.71 लाख का देखा गया जबकि, हाईएस्ट पैकेज 1.45 करोड़ तक पहुंच गया. प्लेसमेंट प्रतिशत भी 96.17% रहा. इसी बैच के स्टूडेंट अनिकेत कौल को 1 करोड़ 45 लाख के पैकेज पर Rubrik कंपनी में जॉब मिली.

Best BTech College IIIT Lucknow Placement Record Check Here

IIIT लखनऊ प्लेसमेंट रिकॉर्ड

वर्षऔसत पैकेज (LPA)सबसे ज्यादा पैकेजप्लेसमेंट प्रतिशतक्या खास रहा
2020-2118.65100%इस साल सभी छात्रों का प्लेसमेंट हुआ और शुरुआत से ही मजबूत रिकॉर्ड देखने को मिला
2021-2226.07100%औसत पैकेज में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और प्लेसमेंट लगातार 100% बना रहा
2022-2330.5259 LPA100%पहली बार औसत पैकेज 30 LPA पार गया, हाई पैकेज भी अच्छा रहा
2023-2429.85156 LPA91.36%हाईएस्ट पैकेज में बड़ा उछाल, हालांकि प्लेसमेंट प्रतिशत थोड़ा कम हुआ
2024-2533.711.45 करोड़96.17%अब तक का सबसे बड़ा पैकेज, औसत भी सबसे ज्यादा और प्लेसमेंट फिर से मजबूत हुआ

इंजीनियरिंग करने का सोच रहे हैं, तो सिर्फ कॉलेज का नाम देखकर फैसला न लें. प्लेसमेंट रिकॉर्ड, औसत पैकेज और कंपनियों की क्वालिटी जरूर देखें. IIIT लखनऊ का ये डेटा साफ बताता है कि सही जगह और सही मेहनत से IIT-NIT के बिना भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 12वीं में 75% या टॉप 20 परसेंटाइल? जानें IIT में एंट्री के लिए जरूरी मार्क्स और रैंक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >