Top NIT CSE Cut Off: जेईई मेन परीक्षा के बाद ज्यादातर छात्रों का सपना देश के टॉप NITs में Computer Science Engineering (CSE) ब्रांच हासिल करना होता है. खासकर National Institute of Technology Tiruchirappalli, National Institute of Technology Warangal और National Institute of Technology Karnataka Surathkal जैसे संस्थानों में CSE सीटों के लिए जबरदस्त कंप्टीशन देखने को मिलती है. हर साल लाखों छात्र इन कॉलेजों में एडमिशन के लिए JoSAA Counselling में हिस्सा लेते हैं.
Top NITs में CSE पाने के लिए केवल अच्छा स्कोर ही नहीं, बल्कि बहुत मजबूत All India Rank की जरूरत होती है. General Category के छात्रों के लिए Other State Quota में आमतौर पर 1,000 से 3,000 रैंक के भीतर रहना जरूरी माना जाता है. वहीं Home State Quota में कुछ मामलों में कटऑफ थोड़ी कम जा सकती है.
किस कैटेगरी में कितनी रैंक पर मिल सकती है CSE?
General Category
Top NITs में CSE के लिए लगभग 1,000 से 3,000 AIR
सुरक्षित Percentile: 99.7 से 99.9+
OBC Category
लगभग 2,000 से 8,000 रैंक तक संभावना
NIT और State Quota के अनुसार बदलाव संभव
SC/ST Category
SC के लिए लगभग 5,000 से 40,000 रैंक तक अवसर
ST Category में कुछ NITs में 1 लाख+ रैंक तक भी सीट मिलने की संभावना रहती है
किन NITs में सबसे ज्यादा रहता है CSE का क्रेज?
- NIT Trichy
- NIT Warangal
- NIT Surathkal
- NIT Allahabad
- NIT Calicut
- NIT Rourkela
- NIT Jaipur
इन संस्थानों में शानदार Placement, Coding Culture और Tech Opportunities के कारण CSE सबसे ज्यादा डिमांड वाली ब्रांच मानी जाती है.
एडमिशन में Quota निभाता है अहम भूमिका
JoSAA Counselling में Home State (HS) और Other State (OS) Quota का बड़ा असर पड़ता है. कई बार समान रैंक होने के बावजूद एक छात्र को सीट मिल जाती है और दूसरे को नहीं. इसलिए Choice Filling के दौरान Quota System समझना बेहद जरूरी माना जाता है.
क्यों इतना लोकप्रिय है CSE?
आज AI, Data Science, Cyber Security और Software Development जैसे सेक्टर तेजी से बढ़ रहे हैं. बड़ी टेक कंपनियां जैसे Google, Microsoft, Amazon और Adobe हर साल Top NITs से छात्रों को हाई पैकेज पर हायर करती हैं. यही वजह है कि CSE Branch का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है.
यह भी पढ़ें- NIT के लिए नहीं हैं पूरे मार्क्स? इस इंजीनियरिंग कॉलेज में लें एडमिशन, CSE में 65 लाख का प्लेसमेंट
