IIM Bodh Gaya Admission 2026: बिहार का बोधगया एक प्रसिद्ध जगह और बुद्ध की इस पावन भूमि पर स्थित IIM बोधगया तेजी से आगे बढ़ रहा है. NIRF Ranking में 31वें स्थान और IIM में 16वें स्थान पर यह संस्थान अपनी कठिन पढ़ाई, प्रैक्टिकल नॉलेज और माइंडफुल लीडरशिप के लिए जाना जाता है. यहां से पढ़ने वाले छात्र मैनेजमेंट सेक्टर में अच्छा काम कर रहे हैं. यहां के दो साल का एमबीए प्रोग्राम युवाओं के लिए बेहतरीन करियर शुरू करने का एक मजबूत आधार बन गया है. ऐसे में आइए डिटेल्स में जानते हैं कि यहां एडमिशन कैसे लेना है, MBA की फीस क्या होगी और प्लेसमेंट कैसा रहा है.
IIM Bodh Gaya Admission 2026: कैसे लें एडमिशन?
IIM बोधगया में एमबीए में दाखिला पाने के लिए मुख्य रूप से कैट परीक्षा पर निर्भर करता है. योग्यता कि बात करें तो आपके ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक (जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए) या 45% अंक (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए) होने चाहिए.
चयन प्रक्रिया
- कैट परीक्षा दें और अच्छा स्कोर लाएं.
- शॉर्टलिस्ट होने पर कॉमन एडमिशन प्रोसेस (सीएपी) के तहत पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) होगा, जो ऑफलाइन मोड में होता है.
- अंतिम चयन में कैट स्कोर का वेटेज 50%, इंटरव्यू 25% और प्रोफाइल (पढ़ाई, काम का अनुभव, एक्स्ट्रा एक्टिविटी) 25% रहता है.
- कुल सीटें: 300
IIM Bodh Gaya MBA Fees: फीस स्ट्रक्चर (2026-28 बैच)
- प्रोग्राम फीस: 17.96 लाख रुपये (दो साल के लिए).
- प्रति वर्ष: 8.98 लाख रुपये.
- ट्यूशन फीस: 1,60,000 रुपये
- हॉस्टल रेंट: 41,000 रुपये
- एकेडमिक चार्जेस: 80,000 रुपये
- अन्य (स्टूडेंट एक्टिविटी, करियर डेवलपमेंट आदि)
IIM Bodh Gaya MBA Fee Structure Check Here
वन टाइम पेमेंट: एडमिशन फीस 15,000 रुपये + सिक्योरिटी मनी (रिफंडेबल) 25,000 रुपये है. इसके अलावा मेस और लॉन्ड्री डिपॉजिट 26,000 रुपये (पहले टर्म में) है. मेडिकल इंश्योरेंस संस्थान देती है. वहीं, जरूरतमंद छात्रों के लिए स्कॉलरशिप और बैंक लोन की सुविधा भी उपलब्ध है. बता दे कि कॉलेज हर साल फीस में बदलाव करता रहता है ऐसे में लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें.
IIM Bodh Gaya Placement: कैसा रहा प्लेसमेंट?
IIM बोधगया के प्लेसमेंट हर साल बेहतर हो रहे हैं. 2023-25 बैच का प्लेसमेंट रिकॉर्ड:-
- हाईएस्ट पैकेज: 21 लाख रुपये प्रति वर्ष
- एवरेज पैकेज: 13 लाख रुपये
- मीडियन पैकेज: 12 लाख रुपये
- प्लेसमेंट दर : 90% से ज्यादा
पिछले सेशन में यहां 150 से ज्यादा कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आई थीं, जिनमें ICICI बैंक, एचएसबीसी, बीएनवाई मेलन, पीडब्ल्यूसी, डेलॉइट, एक्सेंचर, एचसीएल, कोटक, टाटा जैसी कंपनियां शामिल हैं. IIM बोधगया के छात्रों को बैंकिंग, आईटी/एनालिटिक्स, कंसल्टिंग, सेल्स-मार्केटिंग और हेल्थकेयर में अच्छा पैकेज मिला है.
क्यों चुनें IIM बोधगया?
शांत वातावरण, मॉडर्न क्लासरूम, स्पेशलिस्ट फैकल्टी और इंडस्ट्री कनेक्शन यहां की खासियत हैं. संस्थान माइंडफुलनेस पर भी जोर देता है, जो आज के जीवन में बहुत जरूरी है. तो अगर आप एमबीए करना चाहते हैं तो अभी से कैट की तैयारी शुरू करें. ऑफिशियल वेबसाइट iimbg.ac.in पर नियमित अपडेट चेक कर सकते हैं.
-भूमि शर्मा की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें: बिहार की सबसे चर्चित यूनिवर्सिटी! यहां से पढ़कर निकले बड़े-बड़े नेता, इस तरह मिलेगा एडमिशन
