सिमुलता आवासीय विद्यालय में एडमिशन का मौका, 120 सीटों पर ऐसे होगा चयन

SAV Jamui Class 6 Admission 2026: बिहार के प्रतिष्ठित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में दाखिले का नोटिफिकेशन जारी किया है.

SAV Jamui Class 6 Admission 2026 Application: बिहार के प्रतिष्ठित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में इस बार कुल 120 सीटों पर छात्रों का चयन किया जाएगा. इच्छुक अभिभावक और छात्र savbihar.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. SAV जमुई में एडमिशन कैसे होगा और आवेदन कैसे करना होगा इसकी डिटेल्स यहां देख सकते हैं.

कक्षा 6 में एडमिशन के लिए 120 सीटें

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए कुल 120 सीटें उपलब्ध हैं. इन सीटों पर दाखिला पाने के लिए छात्रों को चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा. चयन दो चरणों में होगा, जिसमें पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसमें सफल होने वाले छात्रों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा.

SAV Class 6 Admission 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हुई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2026 है. प्रारंभिक परीक्षा की तारीख अभी जारी नहीं की गई है. परीक्षा से पहले डमी एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: सिमुलतला आवासीय विद्यालय में एडमिशन पाने का एक और मौका, बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट 

बिहार का मान्यता प्राप्त स्कूल

इस एडमिशन के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो बिहार के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ रहे हैं. यानी आवेदन करने वाला छात्र कक्षा 6 में एडमिशन के लिए पात्र तभी माना जाएगा, जब वह निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करता हो. आवेदन करने से पहले अभिभावकों को नोटिफिकेशन में दी गई सभी डिटेल्स चेक कर लेनी चाहिए.

ऐसे भरें SAV Jamui Class 6 Admission का फॉर्म

  • सबसे पहले सिमुलतला आवासीय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट savbihar.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Class 6 Admission 2027-28 से जुड़े आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें.
  • फॉर्म में छात्र की व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें.
  • मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट और फोटो आदि अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करें.

SAV Class 6 Admission एप्लीकेशन फीस

सिमुलतला आवासीय विद्यालय एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फीस भी तय किया गया है. सामान्य, EBC, BC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा. वहीं SC और ST कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 50 रुपये रखा गया है. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के जरिए किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी, 3 अगस्त से करें आवेदन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >