Rajasthan PTET Counselling 2025: बीएड एडमिशन काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन का छूट न जाए मौका, इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

Rajasthan PTET Counselling 2025: राजस्थान के बीएड कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है. राज्य के चार वर्षीय और दो वर्षीय बीएड प्रोग्राम में एडमिशन के लिए राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का आयोजन होता है. काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाना होगा.

Rajasthan PTET Counselling 2025: राजस्थान में बीएड कोर्स में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग (Rajasthan PTET Counselling 2025) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यह काउंसलिंग राज्य के चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड प्रोग्राम और दो वर्षीय पारंपरिक बीएड कोर्स दोनों के लिए आयोजित की जा रही है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में हो रही है, जिसमें उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर आवेदन करना होगा.

Rajasthan PTET Counselling 2025 बीएड कोर्स में एडमिशन

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट 2 जुलाई को जारी किया गया था. महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की ओर से राजस्थान राज्य के सरकारी कॉलेजों में बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होती है. रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवारों के लिए अब काउंसलिंग में भाग लेना जरूरी है, ताकि उन्हें उनकी मेरिट और पसंद के अनुसार कॉलेज अलॉट किया जा सके.

Rajasthan PTET Counselling Fees: फीस की जानकारी

रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही उम्मीदवारों को 5000 रुपये काउंसिलिंग फीस जमा करना अनिवार्य है. यह फीस न जमा करने पर आवेदन अमान्य माना जाएगा. रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक जानकारी, PTET स्कोर, पसंदीदा कॉलेजों की सूची और अन्य जरूरी दस्तावेज भरने होंगे. एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद ही अभ्यर्थी सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे.

रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने के बाद उम्मीदवारों को वेबसाइट पर दिए गए शेड्यूल के अनुसार आगे की प्रक्रिया जैसे कॉलेज चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग को पूरा करना होगा. जिन उम्मीदवारों को कॉलेज अलॉट किया जाएगा, उन्हें समय पर संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा.

ये भी पढ़ें: भारत के सबसे पढ़े-लिखे IPS ऑफिसर कौन हैं? नाम जानकर दोगुनी कर देंगे तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >