QS Asia Ranking 2026 में KIIT का जलवा, ओडिशा का नंबर वन कॉलेज

QS Asia Ranking 2026: क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में केआइआइटी (KIIT) डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी ने ओडिशा का नाम रोशन कर दिया है. इस रैंकिंग में किट को राज्य की सभी प्राइवेट और सरकारी यूनिवर्सिटीज में सबसे ऊपर स्थान मिला है. यह किसी भी यूनिवर्सिटी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है क्योंकि इसमें पूरे एशिया के हजारों संस्थानों का मूल्यांकन किया जाता है.

QS Asia Ranking 2026: क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में एशिया की टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में भारत में आईआईटी दिल्ली नंबर 1 पर है. इस रैंकिंग में 7 टॉप 100, 20 टॉप 200 और 66 टॉप 500 में जगह पाने में सफल रहे हैं. कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी यानी KIIT Odisha ने पिछले कुछ सालों में रिसर्च, इनोवेशन और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में कई अहम कदम उठाए हैं. यही कारण है कि इस कॉलेज का नाम इस लिस्ट में शामिल है.

QS Asia Ranking 2026 में KIIT का नाम

इस साल की क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS Asia Ranking 2026) में केआइआइटी ने एशिया स्तर पर 294वां स्थान हासिल किया है. यह रैंक किट के लिए गर्व की बात है क्योंकि देशभर की कई बड़ी यूनिवर्सिटीज के बीच इसने अपनी अलग पहचान बनाई है. इस उपलब्धि से यह साफ है कि किट न केवल ओडिशा बल्कि पूरे भारत के शिक्षा जगत में अपनी जगह मजबूत कर चुका है.

किट यूनिवर्सिटी ने सिर्फ एशिया स्तर पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इसे भारत की टॉप प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में शामिल किया गया है. लगातार बेहतर रिजल्ट, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टूडेंट्स के लिए रोजगार के अवसरों पर फोकस ने किट को यह मुकाम दिलाया है. यह यूनिवर्सिटी हमेशा से छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए जानी जाती रही है.

KIIT का शानदार प्रदर्शन

किट, किस और किम्स के संस्थापक डॉ अच्युत सामंत ने इस उपलब्धि पर गहरी संतुष्टि जताई है. उन्होंने कहा कि क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में केआइआइटी का शानदार प्रदर्शन इसके लगातार एकेडमिक एक्सीलेंस का नतीजा है. उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को इस सफलता के लिए बधाई दी.

KIIT ओडिशा के स्टूडेंट्स देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में प्लेस हो रहे हैं. साथ ही, यूनिवर्सिटी समाज सेवा और ग्रामीण विकास के कामों में भी सक्रिय है. यही वजह है कि यह संस्थान शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में भी आगे है.

यह भी पढ़ें: आईआईएम अहमदाबाद का अनोखा AI Course, होगी लाखों में कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >