पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में प्रवेश का एक और मौका, 25 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

PPU Admission 2025: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना है तो आपके लिए काम की खबर है. यूनिवर्सिटी यूजी और पीजी कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए छात्रों को एक और मौका दे रहा है. स्नातक में प्रवेश चाहने वाले छात्र 23 से 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं सत्र अक्टूबर महीने से शुरू होगा.

PPU Admission 2025: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (PPU) ने स्नातक (Undergraduation) और स्नातकोत्तर (Post Graduation) पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर नया शेड्यूल जारी किया है. ऐसे छात्र जिनका नाम अब तक स्नातक (UG) की मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं हुआ है, उनके लिए फिर से अवसर दिया गया है. ऐसे छात्र आज से यानी कि 23 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं. 

यूजी एडमिशन

स्नातक में प्रवेश चाहने वाले छात्र 23 से 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद विश्वविद्यालय 26 सितंबर को नई मेरिट लिस्ट जारी करेगा. चयनित छात्र 27 सितंबर तक अपने-अपने कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को निर्धारित तारीखों का पालन करना होगा.

पीजी एडमिशन

वहीं स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए 23 सितंबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. इस लिस्ट में शामिल छात्रों को 25 सितंबर तक एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

छात्रों को सुझाव

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे समय पर आवेदन और दाखिला सुनिश्चित करें. किसी भी प्रकार की समस्या आने पर छात्र संबंधित कॉलेज प्रशासन या यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं. विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथियों के बाद आवेदन या दाखिले पर विचार नहीं किया जाएगा.

सीट उपलब्धता जांचने के बाद करें अप्लाई

यूनिवर्सिटी ने बताया कि छात्र सीट उपलब्धता जांच लें. इसके बाद ही अप्लाई करें. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 13 अक्टूबर से नया सत्र शुरू हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें- फीकी पड़ रही है Vocational Course की चमक, 70 से घटकर रह गए सिर्फ 23 कोर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >