ना IIT, ना NIT, बिहार के इस कॉलेज से प्रांजलि को मिला Amazon में प्लेसमेंट

Bihar Best College Placement: जब भी टॉप कैंपस प्लेसमेंट की बात आती है तो सबसे ऊपर नाम IITs और NITs का आता है. लेकिन बिहार के एक संस्थान ने अपने शानदार प्लेसमेंट से जरूर ध्यान खींचा है. इस कॉलेज की स्टूडेंट प्रांजलि राठी को मल्टीनेशनल कंपनी Amazon में प्लेसमेंट मिला है.

Bihar Best College Placement: जब भी कैंपस प्लेसमेंट की बात होती है, IIT और NIT जैसे संस्थानों का नाम सबसे पहले आता है. लेकिन अब बिहार के IIIT Bhagalpur के छात्र भी बड़ी टेक कंपनियों में अपनी जगह बना रहे हैं. कॉलेज की स्टूडेंट प्रांजलि राठी का Amazon में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है. प्रांजलि ने जनवरी से जून 2026 तक Amazon में इंटर्नशिप की और इसके बाद उन्हें फुल टाइम रोल के लिए सेलेक्ट किया गया.

Placement in Amazon: प्रांजलि का अमेजन में प्लेसमेंट

IIIT भागलपुर की स्टूडेंट प्रांजलि राठी को अमेजन में प्लेसमेंट मिला है. उन्होंने यहां जनवरी 2026 से लेकर जून 2026 तक इंटर्नशिप किया है. इंटर्नशिप के दौरान प्रांजलि ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के तौर पर काम किया. इसके बाद वो फुल टाइम सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए सेलेक्ट हो गई हैं.

ये भी पढ़ें: Job Placement 2025: IIT से आगे निकला बिहार का ये कॉलेज! हाईएस्ट पैकेज 83 लाख का

पढ़ाई में भी रहीं शानदार

प्रांजलि ने साल 2019 में 10वीं की परीक्षा 96% से पास की. इसके बाद सीबीएससी बोर्ड से 12वीं की परीक्षा 91.20 प्रतिशत मार्क्स के साथ पास की. 12वीं के बाद प्रांजलि का एडमिशन बिहार के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों (Bihar Best College) में शामिल IIIT भागलपुर में हो गया. उन्होंने BTech इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेंशन इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है.


IIIT भागलपुर की स्टूडेंट प्रांजलि राठी का प्लेसमेंट (Image: LinkedIn)

Bihar Best College Placement: IIIT भागलपुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

प्लेसमेंट पैरामीटरजानकारी
Total Offers161+
Companies Visited130+
Highest Package₹60 LPA
Average Package₹11.08 LPA
Median Package₹9 LPA
BatchClass of 2026

IIIT भागलपुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. इस बैच के छात्रों को 161+ जॉब ऑफर्स मिले, जबकि 130+ कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए पहुंचीं. प्लेसमेंट सीजन में छात्रों को मिलने वाला सबसे ज्यादा पैकेज 60 LPA रहा. वहीं, छात्रों का औसत पैकेज 11.08 LPA और मीडियन पैकेज 9 LPA रहा.

ये आंकड़े बताते हैं कि कॉलेज के छात्रों को देश की कई कंपनियों में अच्छे करियर अवसर मिले हैं. खास बात यह है कि 130 से ज्यादा कंपनियों की भागीदारी और 161 से अधिक ऑफर्स ने Class of 2026 के प्लेसमेंट को खास बनाया है.

Amazon में नौकरी क्यों खास है?

Amazon दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में शामिल है और यहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नौकरी मिलना छात्रों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. खासकर कैंपस प्लेसमेंट के जरिए Amazon जैसी कंपनी में चयन होना छात्र की तकनीकी क्षमता, प्रोग्रामिंग स्किल और प्रोजेक्ट वर्क को दिखाता है. प्रांजलि के लिए यह उपलब्धि उनके करियर की मजबूत शुरुआत है.

ये भी पढ़ें: IIIT Bhagalpur: बीटेक 2026-30 सत्र के नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, डीएम ने दिया सफलता का मंत्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >