NIT रायपुर के 738 स्टूडेंट्स को मिला प्लेसमेंट, 60 लाख का पैकेज

NIT Raipur Placement 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर ने इस साल प्लेसमेंट के मामले में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाई है. बैच 2026 के लिए जो आंकड़े सामने आए हैं वो पिछले चार सालों में सबसे बेहतर हैं. आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं.

NIT रायपुर में बार 738 स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिला और उन्हें कुल 821 ऑफर्स मिले. मतलब कई स्टूडेंट्स को एक से ज्यादा जगह से ऑफर आया. कुल 217 कंपनियां कैंपस में आईं और ओवरऑल प्लेसमेंट रेट 70% रहा, जो चार साल में सबसे ज्यादा है.

पैकेज की बात करें तो

सबसे ऊंचा पैकेज 60.3 लाख रुपये सालाना रहा जबकि अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स का औसत पैकेज 12.5 लाख रुपये सालाना रहा. यह दिखाता है कि सिर्फ कुछ चुनिंदा स्टूडेंट्स ही नहीं बल्कि ज्यादातर लोगों को अच्छी सैलरी मिली है.

NIT Raipur प्लेसमेंट

सालओवरऑल प्लेसमेंट रेटरिक्रूटिंग कंपनियां
2022-2367%125
2023-2463%127
2024-2567%135
2025-2670%217

UG और PG में कौन आगे रहा?

अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में 636 स्टूडेंट्स प्लेस हुए और प्लेसमेंट रेट 74% रहा, वहीं पोस्टग्रेजुएट में 102 स्टूडेंट्स को नौकरी मिली और यहां रेट 47% था. MCA स्टूडेंट्स का प्रदर्शन खास तौर पर अच्छा रहा जहां 90 में से 72 यानी 80% स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिला.

ये भी पढ़ें: MNNIT के 816 स्टूडेंट्स को मिली जॉब, 96 लाख का हाईएस्ट प्लेसमेंट

किस ब्रांच ने मारी बाजी?

सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच सबसे आगे रही जहां 98% स्टूडेंट्स को नौकरी मिली. इसके बाद इलेक्ट्रिकल का नंबर आता है जिसका आंकड़ा 90% रहा. केमिकल और मैकेनिकल भी पीछे नहीं रहे और दोनों ने 85% से ऊपर का स्कोर हासिल किया.

किस सेक्टर से कितनी कंपनियां आईं?

IT और सॉफ्टवेयर सेक्टर से सबसे ज्यादा 78 कंपनियां आईं. उसके बाद कोर इंजीनियरिंग सेक्टर से 74 कंपनियां पहुंचीं. एनालिटिक्स और डेटा साइंस सेक्टर से भी 38 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जो बताता है कि नई टेक्नोलॉजी वाली इंडस्ट्रीज की दिलचस्पी भी बढ़ रही है. इसके अलावा एजुकेशन सेक्टर से 11 और रिसर्च एंड AI-ML सेक्टर से 5 कंपनियां शामिल हुईं.

ये भी पढ़ें: KIIT की झोली में 4621 जॉब ऑफर्स, Microsoft में मिला 51 लाख का प्लेसमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >