नालंदा मेडिकल काॅलेज में लेना चाहते हैं एडमिशन, जानें काॅलेज की फीस, सीट कैपेसिटी और अन्य डीटेल्स

Nalanda Medical College: MBBS एडमिशन 2026 की तैयारी कर रहे हैं? इस आर्टिकल में NEET UG 2026 काउंसलिंग, MBBS फीस, सीट मैट्रिक्स, एलिजिबिलिटी, 2025 कट ऑफ और एडमिशन से जुड़ी सभी डीटेल्स.

Nalanda Medical College: NEET UG 2026 की काउंसलिंग शुरू हो गई है. ऐसे में अगर आप एक अच्छे मेडिकल काॅलेज की तलाश में हैं, तो यह आर्टेकल आपके लिए है. ऐसे तो बिहार में कई अच्छे मेडिकल काॅलेज हैं, मगर इस आर्टिकल में हम खासतौर पर पटना के फेमस नालंदा मेडिकल काॅलेज के बारे में बात करेंगे. आइए जानते हैं डीटेल में.

College MBBS Course: जानिए कोर्स के बारे में

MBBS काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट mbbscouncil.com पर दी गई जानकारी के अनुसार नालंदा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन NEET एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर होता है। इस काॅलेज में MBBS कोर्स की अवधि 4.5 साल + एक साल की अनिवार्य रोटेटिंग मेडिकल इंटर्नशिप है, जिससे यह पूरा कोर्स लगभग 5.5 वर्ष में पूरा हो जाता है.

College Seat Capacity: क्या है काॅलेज की सीट इंटेक कैपेसिटी?

नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से जारी UG कोर्स (MBBS) के अकैडमिक सेशन 2026-27 की सीट मैट्रिक्स में दी गई जानकारी के अनुसार काॅलेज की सीट इंटेक कैपेसिटी 200 सीट की है. यह बिहार का काफी प्रितष्ठित काॅलेज माना जाता है.

ये भी पढ़ें: बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH और NMCH में मरीजों की ये मांग होगी पूरी, जानें क्या मिलेगी बड़ी सुविधा

College Fee and Eligibility: जानिए काॅलेज की फीस और एलिजिबिलिटी के बारे में

MBBS काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट mbbscouncil.com पर दी गई जानकारी के अनुसार नालंदा मेडिकल काॅलेज की फीस 12,100 रुपए प्रति वर्ष है. इसके अलावा अगर एलिजिबिलिटी की बात करें, तो 12वीं में स्टूडेंट का सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन PCB होना चाहिए, जिसमे वे कम से कम 50% स्कोर किए हों. इसके बाद स्टूडेंट को NEET क्वालिफाई करना हाेगा, तभी इस काॅलेज में अप्लाई कर सकते हैं.

College Cut Off: क्या है काॅलेज का कट ऑफ?

नालंदा मेडिकल काॅलेज में Gen कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 567 था. वहीं EWS कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 565 था. OBC कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 563 था. SC कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 495 था.

नीचे पिछले कुछ वर्षों का कट-ऑफ स्कोर टेबल दिया हुआ है.

Note: नालंदा मेडिकल काॅलेज के बारे में और अधिक जानकारी आप काॅलेज कि ऑफिशियल वेबसाइट nmchpatna.org पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के भवन एक ही रंग के होंगे, मिशन परिवर्तन के तहत दिए गए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >