MBBS और BDS में लेना है दाखिला, दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए जारी हुआ शेड्यूल

MP NEET Counselling Round 2: मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. मध्य प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है. दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी किया गया है. देखें पूरी खबर.

MP NEET Counselling Round 2: मध्य प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे हैं? अब आपका ये इंतजार खत्म हो गया. राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड (Round 2 Counselling) का शेड्यूल जारी कर दिया है.  


MP NEET Counselling Round 2: ऐसे देखें शेड्यूल

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश डीएमई (DME MP) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 
  • वहां पर “Second Round Allotment Result”  लिंक पर क्लिक करें 
  • अब लॉगिन पेज पर अपना NEET रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. 
  • सबमिट करते ही आपकी सीट अलॉटमेंट डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगी. 
  • रिजल्ट को ध्यान से देखें और इसे डाउनलोड कर लें. 

MP NEET Counselling Round 2 Schedule: देखें राउंड 2 की काउंसलिंग का शेड्यूल 

10 सितंबर 2025 – शेष सीटें और संशोधित मेरिट लिस्ट जारी होगी. 

11 से 14 सितंबर 2025 – चॉइस फिलिंग और लॉकिंग (रात 11:59 बजे तक). 

16 सितंबर 2025 – सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होगा. 

17 से 24 सितंबर 2025 – कॉलेज में रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (शाम 6 बजे तक). 

17 से 27 सितंबर 2025 – Mop-up राउंड के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपनी सहमति दे सकेंगे. इसी अवधि में ऑनलाइन रेजिग्नेशन/कैंसिलेशन की सुविधा भी (रात 11:59 बजे तक, रिपोर्टिंग लेवल पर शाम 6 बजे तक). 

यह भी पढ़ें- Jharkhand MBBS Counselling: दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए आज से शुरू आवेदन, यहां देखें शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >